UP Lok Sabha Election: यूपी के इन लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाएंगे BSP प्रत्याशी, यहां वोटबैंक में लगेगी सेंध

Lok Sabha Election 2024 पहले चरण के चुनाव में केवल एक सहारनपुर की सीट है। इस सीट से कांग्रेस ने इमरान मसूद को अपना प्रत्याशी घोषित किया है जो 2014 व 2019 के लोकसभा में भी हार का सामना कर चुके हैं। बसपा ने इस सीट से माजिद अली को टिकट दिया है। जिला पंचायत सदस्य माजिद ने बीते दिनों ही बसपा में वापसी की है।

By Alok Mishra Edited By: Vivek Shukla Publish:Thu, 28 Mar 2024 08:38 AM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2024 08:38 AM (IST)
UP Lok Sabha Election: यूपी के इन लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाएंगे BSP प्रत्याशी, यहां वोटबैंक में लगेगी सेंध
UP Lok Sabha Election सहारनपुर व अमरोहा में मुस्लिम वोटबैंक में लगेगी सेंध

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। UP Lok Sabha Election लोकसभा चुनाव में जैसे-जैसे प्रत्याशियों के नाम सामने आ रहे हैं, उससे प्रमुख दलों के बीच मुकाबले की तस्वीर भी साफ होने लगी है। जातीय समीकरण कई दलों की गणित बनाते-बिगाड़ते भी दिख रहे हैं।

पहले चरण के चुनाव की बात करें तो कांग्रेस के हिस्से इनमें केवल एक सहारनपुर की सीट है। इस सीट से कांग्रेस ने इमरान मसूद को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जो 2014 व 2019 के लोकसभा में भी हार का सामना कर चुके हैं। बसपा ने इस सीट से माजिद अली को टिकट दिया है। जिला पंचायत सदस्य माजिद ने बीते दिनों ही बसपा में वापसी की है।

बसपा के इस दांव से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भाजपा ने इस सीट से राघव लखनपाल काे फिर मैदान में उतारा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में राघव लखनपाल को 4,89,942 वोट मिले थे और वह दूसरे स्थान पर रहे थे।

इसे भी पढ़ें-भाजपा के चुनाव प्रचार रथ को रफ्तार देंगे मोदी-योगी, यह नेत्री लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

बसपा के हाजी फजरुल रहमान ने इस सीट पर 5,14,139 वोट हासिल कर 24,197 मताें से विजय हासिल की थी। तब कांग्रेस के इमरान मसूद 2,06,908 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। तब सपा-बसपा के बीच गठबंधन के चलते सपा का प्रत्याशी मैदान में नहीं था और इस बार सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन के चलते सपा का उम्मीदवार नहीं है।

2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा के राघव लखनपाल ने 4,72,999 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। तब इमरान मसूद 4,07,909 वोट पाकर दूसरे व बसपा के जगदीश सिंह राणा 2,35,033 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। सपा के शहजान मसूद को 52,765 मत मिले थे।

दूसरे चरण के चुनाव में कांग्रेस के पास चार सीटें अमरोहा, गाजियाबाद, बुलंदशहर व मथुरा हैं। इनमें कांग्रेस ने केवल अमरोहा से अपने प्रत्याशी कुंवर दानिश अली का नाम घोषित किया है। दानिश इस सीट से पिछला लोकसभा चुनाव बसपा के टिकट पर जीते थे।

इसे भी पढ़ें- यूपी में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी और पूर्वी जिलों में बारिश के आसार

बसपा ने दानिश को पार्टी से निलंबित कर दिया था और दानिश इसी माह कांग्रेस में शामिल हुए थे। दानिश के मुकाबले भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर 5,36,380 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि इससे पूर्व 2014 के लोकसभा चुनाव में कंवर सिंह तंवर ने 5,28,880 वाेट हासिल कर जीत दर्ज की थी। तब सपा प्रत्याशी दूसरे व बसपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहा था। जबकि कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। भाजपा से तंवर फिर मैदान में हैं। बसपा ने अमरोहा से मुजाहिद हुसैन को टिकट देकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

chat bot
आपका साथी