हत्या कर पुल के नीचे फेंका शव, गमछे से बंधा मिला गला और पैर

मोहनलालगंज के कोराना गांव में गमछे से बंधा मिला युवक शव।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 01:08 PM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 01:08 PM (IST)
हत्या कर पुल के नीचे फेंका शव, गमछे से बंधा मिला गला और पैर
हत्या कर पुल के नीचे फेंका शव, गमछे से बंधा मिला गला और पैर
लखनऊ, जेएनएन। मोहनलालगंज के कोराना गांव से जबरौली जाने वाले कच्चे मार्ग पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव बांक नाले पुल के नीचे मिला। पहली नजर में ऊपर से शव को फेंके जाने की संभावना लग रही है। मृतक की गर्दन आैर पैर गमछे से बंधा मिला जिससे हत्‍या की आशंका जताई जा रही है। बड़ी मशक्‍कत के बाद शव की शिनाख्‍त टेम्‍पो चालक आशाराम के रूप में हुई। 

गुरुवार सुबह मोहनलालगंज के बांक नाले पुल के नीचे एक 45 वर्षीय व्‍यक्ति के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव,पुल के ऊपर से शव फेंके जाने की संभावना जताई जा रही है। मृतक का गला और पैर गमछे से बंधा मिला है। स्‍थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। घटना स्थल पर सीओ राज कुमार शुक्ला, इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं।

 शव की शिनाख्त, डलौना निवासी आशाराम उम्र करीब 45 वर्ष टेम्पो चालक के रूप में हुई है। मृतक कल रात घर नही लौटा था।

chat bot
आपका साथी