शराबी दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

बहराइच में एक युवती ने अधेड़ तथा शराबी दूल्हा देखने के बाद विवाह से इन्कार कर दिया। काफी देर तक मान मनौवल का दौर चला लेकिन दुल्हन ने अपना इरादा नहीं बदला।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 28 Apr 2016 09:24 PM (IST) Updated:Thu, 28 Apr 2016 09:38 PM (IST)
शराबी दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

लखनऊ। बहराइच में एक युवती ने अधेड़ तथा शराबी दूल्हा देखने के बाद विवाह से इन्कार कर दिया। काफी देर तक मान मनौवल का दौर चला लेकिन दुल्हन ने अपना इरादा नहीं बदला।

बहराइच के जरवलरोड के परसोहर गांव में अधेड़ और शराबी दूल्हा देखकर दुल्हन ने फेरे लेने से इन्कार कर दिया। रिश्तेदारों ने मान मनौवल का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन अपने निर्णय पर अडिग रही। बरात बिन शादी के वापस लौट गई। कानपुर से एक बरात परसोहर गांव में कल रात पहुंची। घराती लोगों ने बरात का स्वागत किया। द्वार पूजा के दौरान दूल्हे के सिर पर मौर रखा था, इसलिए महिलाएं चेहरा नहीं देख पाईं। मंडप में जब दूल्हा-दुल्हन को बैठाया गया तो महिलाओं को शक हुआ। सिर से मौर उठाया गया तो दूल्हे की उम्र अधिक दिखने के साथ उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। इस पर दुल्हन भड़क गई और शादी करने से इन्कार कर दिया।

इसके बाद मामला थाने पर पहुंचा। पुलिस ने काफी देर वर-वधू पक्ष को समझाया-बुझाया। दुल्हन के कड़े एतराज के कारण बात नहीं बन पाई। बिना शादी के बरात वापस लौट गई। लड़की के परिवारीजन ने बताया कि दो माह पहले शादी तय की गई थी, उस समय जो लड़का दिखाया गया वह दूल्हा बनकर नहीं आया। 20 अप्रैल को कानपुर में तिलक समारोह किया गया था। जब लड़के के बारे में पूछा गया तो उसके परिवारीजन ने बताया कि लड़का बेंगलुरु की फैक्ट्री में काम करता है, छुट्टी नहीं मिली है, सीधे शादी में आएगा। इसके बाद यहां पर दूसरे लड़के को दूल्हा बनाकर लाया गया।

chat bot
आपका साथी