पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, गर्लफ्रेंड के परिवार पर उठ रही शक की सुई Lucknow News

लखनऊ के काकोरी में एक 20 वर्षीय युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटकता मिला। मृतक हरियाणा के एक ढाबे में काम करता था। एक सप्ताह पहले ही छुट्टी पर घर आया था।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 14 Jul 2019 12:07 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jul 2019 06:12 PM (IST)
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, गर्लफ्रेंड के परिवार पर उठ रही शक की सुई Lucknow News
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, गर्लफ्रेंड के परिवार पर उठ रही शक की सुई Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में एक 20 वर्षीय युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक हरियाणा के एक ढाबे में काम करता था। एक सप्ताह पहले ही छुट्टी पर घर आया था। बताया जा रहा है कि गांव की एक युवती से ढाई साल से प्रेम प्रंसग चल रहा था। उधर, मृतक के घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। 

ये है पूरा मामला 
मामला काकोरी सेमरामऊ गांव का है। यहां की निवासी एक युवती से खानपुर मऊ गांव का निवासी राज कुमार पाल(20) का करीब ढाई साल से प्रेम प्रंसग चल रहा था। मृतक करीब 7 साल से हरियाणा के एक ढाबे में काम करता था। एक सप्ताह पहले ही छुट्टी पर घर आया था। उसके परिवार में मां नन्ही, पिता बुद्धा पाल अौर तीन भाई हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार रात राज कुमार सेमरामऊ गांव में नहर की पुलिया पर अपने साथी रवि के साथ शराब पीते देखा गया था। पुलिया के पास ही सेमरामऊ गांव निवासी सुशील की आम का बाग है।

सुबह राज कुमार का शव पेड़ से लटका मिला। उधर, मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर प्रमोद मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट अाने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच पड़ताल चल रही है। 

chat bot
आपका साथी