आगरा के होटल में मिले प्रेमी युगल के शव

मोहब्बत की नगरी आगरा के एक होटल में आज सुबह प्रेमी युगल के शव मिले हैं। इनके मुंह से काफी झाग निकल रहा था। आशंका है इन्होंने आत्महत्या की है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2015 11:50 AM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2015 12:11 PM (IST)
आगरा के होटल में मिले प्रेमी युगल के शव

लखनऊ। मोहब्बत की नगरी आगरा के एक होटल में आज सुबह प्रेमी युगल के शव मिले हैं। इनके मुंह से काफी झाग निकल रहा था। आशंका है इन्होंने आत्महत्या की है।

ताजनगरी आगरा में आज ईदगाह बस स्टैंड के पास होटल ताज पैलेस के कमरा नंबर 304 में प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने से होटल कर्मियों में दहशत फैल गई। कर्नाटक कुनौर के राज व गौरी कल सुबह 11:00 बजे होटल में पहुंचे थे।। राज और गौरी बीते एक वर्ष से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। इनके कमरे से कन्नड़ में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने इसको अपने कब्जे में ले लिया है। कन्नड़ भाषा में सुसाइड नोट लिखा होने के कारण पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। कल शाम को दोनों काफी देर तक घूमे भी थे। दोनों रात में करीब 11:00 बजे होटल में वापस लौटे थे।

chat bot
आपका साथी