इलाहाबाद के एक मकान में विस्फोट से दो की मौत, पांच घायल

संगमनगरी इलाहाबाद के औद्योगिक क्षेत्र नैनी में आज सुबह एक मकान में भीषण विस्फोट से आसपास का क्षेत्र दहल गया। तीन मंजिला मकान इस विस्फोट के बाद से काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हैं। घर में करीब दस

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2015 10:58 AM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2015 05:20 PM (IST)
इलाहाबाद के एक मकान में विस्फोट से दो की मौत, पांच घायल

लखनऊ। संगमनगरी इलाहाबाद के औद्योगिक क्षेत्र नैनी में आज सुबह एक मकान में भीषण विस्फोट से आसपास का क्षेत्र दहल गया। तीन मंजिला मकान इस विस्फोट के बाद से काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हैं। घर में करीब दस किलो बारूद भी मिला है। अगर इसमें आग लगती तो आसपास के दर्जनों घर चपेट में आ जाते।

इलाहाबाद के औद्योगिक क्षेत्र नैनी में आज दिन में करीब दस बजे तेज बम धमाके के साथ एक तीन मंजिला मकान ढह गया। उसमें करीब दर्जन भर लोग दबने की आशंका थी। मलबे से किराएदार महताब के साथ एक अन्य का शव मिला है। विस्फोट की चपेट में आने से पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें रामानंद व ब्रह्मानंद के परिजन समेत एक किराएदार शामिल है। इन सभी को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बम विस्फोट की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य में स्थानीय लोग भी जुटे। इस घटना की जानकारी होने पर कमिश्नर राजन शुक्ला, डीएम संजय कुमार, डीआइजी भगवान स्वरूप और एसएसपी केएस इमेनुएल फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पड़ताल के दौरान पुलिस ने एक बोरी में दस किलो बारुद बरामद कर मकान मालिक रामानंद को हिरासत में ले लिया है। बारुद कहां से आया और किस इरादे से लाया गया है, इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

नैनी के पंजाबी हाता में ब्रह्मानंद तिवारी तीर्थ पुरोहित हैं। उनके तीन मंजिला मकान में परिवार के सदस्य के अलावा किरायेदार भी रहते हैं। इसमें ब्रह्मानंद के भाई रामानंद का परिवार भी रहता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मकान में कुछ अपराधिक प्रवृति के लोग भी रहते थे। आज उनके मकान में करीब दस बजे तेज बम धमाका हुआ। इसी के साथ तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया। लोगों के के मुताबिक मकान के अंडर ग्राउंड हिस्से में यह बम धमाका हुआ। इसके बाद तीन मंजिला मकान दो हिस्सों में बंटकर जमींदोज हो गया। इसके साथ ही आसपास के 15-16 मकान की दीवारों में दरार पड़ गई। इसके मलवे के अंदर ने दो शवों को निकाला गया, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। घायलों में ब्रह्मानंद की पत्नी 45 वर्षीय मीरा, रामानंद की पत्नी 30 वर्षीया दुर्गा देवी, ब्रह्मानंदका पुत्र 23 वर्षीय अमित, अमित की पत्नी 20 वर्षीया शिल्पा तथा किराएदार सतना निवासी 24 वर्षीया कोमल हैं। पांच थाने की फोर्स के साथ फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां मौके पर लगी रहीं।

माना जा रहा है कि घर में कुछ अपराधिक किस्म के लोग रहते हैं। नैनीताल निवासी महताब चंद रोज पहले ही नैनी जेल से बाहर आया था। घर में करीब 10 किलो बारूद मिला है। इसके साथ ही अन्य विस्फोटक सामान भी मिला है। फोरेसिंक साइंस लैब की टीम मौके पर है।

chat bot
आपका साथी