इलाहाबाद में भगवा ध्वज के अपमान पर भाजपा का गुस्सा चरम पर

इलाहाबाद में कल पुलिस लाइन में एक मॉक ड्रिल (दंगा नियंत्रण अभ्यास) में दंगाइयो के हाथ में भगवा ध्वज थमाने के मामले को भारतीय जनता पार्टी काफी गंभीरता से ले रही है। आज सुबह इलाहाबाद पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आज एक प्रतिनिधिमंडल के साथ इस

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2015 12:35 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2015 06:53 PM (IST)
इलाहाबाद में भगवा ध्वज के अपमान पर भाजपा का गुस्सा चरम पर

लखनऊ। इलाहाबाद में कल पुलिस लाइन में एक मॉक ड्रिल (दंगा नियंत्रण अभ्यास) में दंगाइयो के हाथ में भगवा ध्वज थमाने के मामले को भारतीय जनता पार्टी काफी गंभीरता से ले रही है। आज सुबह इलाहाबाद पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आज एक प्रतिनिधिमंडल के साथ इस प्रकरण पर मंडलायुक्त राजन शुक्ल को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कड़ा एतराज जताते हुए उसे भारत की त्याग व तपस्या का अपमान करार दिया है। डॉ. वाजपेयी ने प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि भगवा रंग किसी धर्म का नहीं, अपितु भारत की प्राचीन संस्कृति व सभ्यता का प्रतीक है। उसे दंगाइयों के हाथ में देकर यहां के एसएसपी ने अक्षम्य अपराध किया है। उक्त मामले में प्रदेश सरकार से कोई प्रतिक्रिया न आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यहां संवेदनहीन सरकार है। सरकार गांधी जी के तीन बंदरों की तरह है, जो जो चाहती है वही सुनती, देखती व बोलती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस मामले में शांत नहीं बैठेंगे। कल इसके विरोध में सुभाष चौक पर सत्याग्रह किया जाएगा। इसके बाद दो जुलाई तक हर चौराहा पर आंदोलन होगा। तीन जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। जबकि चार को प्रदेश के सारे सांसद लखनऊ में विधान भवन के बाहर 24 घंटे के धरने पर बैठेंगे। उन्होंने दरोगा भर्ती परीक्षा में वाइटनर लगाने के मामले की जांच एसआइटी से कराकर अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद डॉ. वाजपेयी ने मंडलायुक्त राजन शुक्ल को ज्ञापन देकर दोषी पुलिस अधिकारियों के साथ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान इलाहाबाद के सांसद श्यामचरण गुप्त, फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य, कौशांबी के सांसद सांसद विनोद सोनकर भी साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी