पंचायत चुनाव को भाजपा ने कमर कसी

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। आगामी वर्ष होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देते हु

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 12:11 AM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 12:11 AM (IST)
पंचायत चुनाव को भाजपा ने कमर कसी

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। आगामी वर्ष होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए भाजपा ने क्षेत्रीय स्तर पर सह संयोजकों को प्रभारी नियुक्त किया है।

बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित पंचायत राज प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में पूर्व मंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि सबसे बड़े चुनाव में भाजपा को पूरा दमखम दिखाना होगा, क्योंकि एक लाख से अधिक प्रतिनिधियों का निर्वाचन होना है। प्रशासन स्तर पर तैयारियां आरम्भ हो चुकी है, अब कार्यकर्ताओं को स्थानीय स्तर पर रणनीति तैयार करनी होगी

अध्यक्षता कर रहे प्रकोष्ठ के संयोजक लल्लन प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र स्तर पर बैठकें आयोजित करके तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए। समस्त आठ क्षेत्रों में एक एक प्रदेश सहसंयोजक को प्रभारी बनाया जा रहा है। मतदाता सूचियों से वार्डों व ग्रामों के परिसीमन के विवादों पर निगाह रखनी होगी। बैठक में सुरेन्द्र नारायण, श्याम सिंह, सुन्दरपाल सिंह व बलवंत सिंह ने विचार व्यक्त किए।

--

प्रशासनिक अराजकता चरम पर : भाजपा

राब्यू, लखनऊ: भाजपा के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने सपा शासन में प्रशासनिक अराजकता चरम पर होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार की घटनाओं के प्रति उदासीनता का नतीजा है। सच्चाई पर पर्दा डालने की कोशिशों का नतीजा है कि थाने में पुलिसकर्मी मार-पीट कर रहे हैं। पाठक ने कहा कि शर्मसार करने वाली घटनाओं की अनदेखी का नुकसान जनता को भुगतना पड़ रहा है। सपा के विधायक व मंत्री कह चुके हैं कि पुलिस प्रतिदिन लाखों रूपये की वसूली करती है। उच्च स्तर पर राजनैतिक संरक्षण प्राप्त पुलिस कर्मी बेरोकटोक वसूली में जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी