मुलायम व अखिलेश नहीं, आजम खां चला रहे यूपी सरकार : वेदांती

उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली को लेकर अक्सर ही सवाल उठते रहते हैं। अब इसमें पूर्व भाजपा सांसद डॉ.राम विलास वेदांती भी कूद पड़े हैं। आजमगढ़ में आज वेदांती ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव या फिर अखिलेश यादव नहीं चला रहे हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 04:11 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 04:26 PM (IST)
मुलायम व अखिलेश नहीं, आजम खां चला रहे यूपी सरकार : वेदांती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली को लेकर अक्सर ही सवाल उठते रहते हैं। अब इसमें पूर्व भाजपा सांसद डॉ.राम विलास वेदांती भी कूद पड़े हैं। आजमगढ़ में आज वेदांती ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव या फिर अखिलेश यादव नहीं चला रहे हैं। प्रदेश सरकार को कैबिनेट मंत्री आजम खां चला रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में आज रामजन्म भूमि न्यास के संस्थापक सदस्य व पूर्व सांसद रामबिलास वेदांती ने भंवरनाथ मंदिर प्रांगण में पत्रकारों से कहा प्रदेश की सरकार मुलायम सिंह यादव या फिर अखिलेश यादव नहीं चला रहे हैं। प्रदेश सरकार तो आजम खां चला रहे हैं। अखिलेश तथा मुलायम दोनों लोग ही आजम खां से डरते हैं, इसी कारण से आजम सरकार पर हमेशा से हावी हैं। वेदांती ने कहा कि जहां तक आतंकी घटनाओं का मामला है सब आजम को पता है।

उन्होंने कहा कि मैं तो कुछ दिन बाद राष्ट्रपति से मांग करुंगा कि आतंकी मामलों की जांच सीबीआइ से जांच कराई जाए तो पता चल जाएगा की कितने स्थानों पर आतंकी केंद्र आजम संचालित करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में मुलायम की करारी हार होगी। इसके बाद 2019 तक अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा।

chat bot
आपका साथी