होटल हयात में भी BIG B को मिल रहा घर जैसा खाना, Menu में शामिल हैं ये जायके Lucknow News

फिल्म गुलाबो सिताबो की शूटिंग को लेकर अभिनेता अमिताभ बच्चन लखनऊ में हैं।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Fri, 21 Jun 2019 03:35 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jun 2019 08:46 AM (IST)
होटल हयात में भी BIG B को मिल रहा घर जैसा खाना, Menu में शामिल हैं ये जायके Lucknow News
होटल हयात में भी BIG B को मिल रहा घर जैसा खाना, Menu में शामिल हैं ये जायके Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। सदी के महानायक एवं बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन 'गुलाबो सिताबो' फिल्म की शूटिंग के चलते नावाबो के शहर में हैं। आप सोच रहे होंगे कि नवाबी शहर में बिग बी लजीज पकवानों का भी लुफ्त उठा रहे होंगे। ऐसा बिलकुल नहीं है। गोमती नगर स्थित हयात होटल बिग बी का ठिकाना है। जहां बिग बी का खानपान बहुत सादगी भरा है। वह नपा तुला ही खाना खा रहे हैं और कभी-कभी तो सूप पर ही दिन बिता देते हैं। 

लखनऊ के होटल हयात में ठहरे अमिताभ बच्चन सुबह एक गिलास दूध के साथ ही अंडे की भुजिया लेते हैं। इस भुजिया में मिर्च बिलकुल नहीं होती। नमक भी मात्र नाम का। इससे पहले वह विशेष तौर पर बनाए गए जिम में समय बिताते हैं। 

मेन्यू में नहीं कोई इटेलियन फूड नहीं
अब देखिए दोपहर का भोजन। घर जैसे दो तीन फुलके। अरहर की दाल। दाल भी घर जैसी होती है, उसमें होटल जैसा तड़का नजर नहीं आता है। चावल वह खाते नहीं हैं। हरी सब्जी बन जाती है और अपनी तरफ से कोई फरमाइश नहीं करते हैं, बस एक दिन इतना कहा था कि पनीर की भुजिया बना दीजिएगा। कोई भी सादी सब्जी उन्हें पसंद है। 

कभी-कभी तो वह दिन में भोजन ही नहीं करते हैं और सूप पीकर शूटिंग पर चले जाते हैं। शूटिंग स्थल पर ही शाम को कुछ हल्का-फुल्का खा लेते हैं। कभी रात आठ तो कभी देर से लौटते हैं और डिनर नहीं करते हैं। बस, सूप पी लेते हैं। इतने दिन यहां रहने के दौरान बिग बी ने नॉनवेज नहीं चखा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह मांसाहार से परहेज करते हैं।

 

आम तौर पर ऐसा होता है कि लखनऊ जब भी कोई अभिनेता आता है तो वह नवाबी शहर के जायकेदार पकवानों के चटखारे लेना नहीं भूलता। नॉनवेज में टुंडे के कबाब और इदरीस की बिरयानी उनकी पहली पसंद होती है तो कबाब पैक करा भी ले जाते हैं। शाकाहारी भोजन में भी तमाम तरह की सब्जियां होती हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी