दो महिलाओं ने पति और उसके दोस्तों पर दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट

सरोजनीनगर में बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म। पीजीआइ में महिला ने और उसके दोस्तों पर लगाया गैंग रेप का आरोप रिपोर्ट दर्ज।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 08:24 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 08:18 AM (IST)
दो महिलाओं ने पति और उसके दोस्तों पर दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट
दो महिलाओं ने पति और उसके दोस्तों पर दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट

लखनऊ, जेएनएन। सरोजनीनगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति के शह पर उनके दोस्त ने बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। वहीं, पीजीआइ क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती ने पति और उसके दोस्तों पर गैंगरेप, धमकी और अश्लील वीडियो बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है। 

ये है पूरा मामला

सरोजनीनगर इंस्पेक्टर के मुताबिक, क्षेत्र में रहने वाली एक पीडि़त महिला का आरोप है कि उसके पति शराब के लती हैं। 28 दिसंबर को पति उससे मारपीट कर चले गए। कुछ देर बाद रात करीब नौ बजे पति का दोस्त सुरेश कनौजिया निवासी नारायन लोक कॉलोनी घर पहुंचा। उसने कमरा बंद कर बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। उसके बाद वह अक्सर घर आकर धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। पति भी उसके साथ संबंध बनाने को विवश करते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

नशीला पेय पिलाकर पार्लर के अंदर दुष्कर्म

उधर, पीजीआइ क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के मुताबिक, वह एक पार्लर में काम करती है। पार्लर संचालिका का भाई शैलेश अक्सर छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करता है। बीते जून में एक दिन उसने नशीला पेय पिलाकर पार्लर के अंदर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेलिंग कर दुष्कर्म करता रहा। विरोध किया तो मामले की जानकारी होने पर पार्लर संचालिका ने भी धमकी देते हुए शैलेश से शादी कराने की बात कही। इस बीच शैलेंद्र एक दिन कुछ दोस्तों के साथ कार से ले गया और जबरन शादी कर ली।

दो दिन बाद पार्लर पहुंची तो इसकी जानकारी संचालिका को दी तो वह धमकाने लगी। इसके बाद शैलेश, धीरेंद्र व एक अन्य ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती की मांग की तहरीर पर गैंगरेप धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी