पति की गैर मौजूदगी का देवर-नंदोई ने उठाया फायदा, महिला ने बताई आपबीती Lucknow News

लखनऊ स्थित माल थानाक्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि देवर और नंदोई ने पति के घर पर न होने का फायदा उठाया। बारी-बारी से दोनाें ने दुष्कर्म किया।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Fri, 12 Jul 2019 10:33 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jul 2019 07:41 AM (IST)
पति की गैर मौजूदगी का देवर-नंदोई ने उठाया फायदा, महिला ने बताई आपबीती Lucknow News
पति की गैर मौजूदगी का देवर-नंदोई ने उठाया फायदा, महिला ने बताई आपबीती Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां एक विवाहिता के साथ उसके देवर व नंदोई ने दुष्कर्म कर रिश्तों को तार-तार कर दिया। विवाहिता का आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में देवर और नंदोई ने मेरे साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की है। मामला दर्जकर पुलिस मामले की पड़ताल करने में लगी है। 

ये है पूरा मामला 

मामला माल थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां की निवासी महिला का आरोप है कि मेरा पति शराब का लती है और कई-कई दिनों तक घर नहीं आता है। इसी का फायदा उठाकर कर देवर शोभित यादव और मोहनलालगंज क्षेत्र के कूड़ा गांव निवासी नंदोई दीपक यादव ने गत नौ जुलाई को दुष्कर्म किया था। इसकी तहरीर थाने पर देने पहुंची तो दारोगा ने भगा दिया। पीड़िता न्याय पाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग ने मामले को सज्ञान लिया और माल पुलिस को महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल में लगी है।

chat bot
आपका साथी