Ajit Singh Murder Case: शूटर राजेश तोमर को दिल्ली पुलिस ने दबोचा, घोषित था 50 हजार का इनाम

दिल्ली के स्वरूप नगर थाने में आम्र्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है और उसकी गिरफ्तारी की सूचना लखनऊ पुलिस को दे दी गई है। राजेश पर लखनऊ पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 15 Mar 2021 09:50 PM (IST) Updated:Mon, 15 Mar 2021 09:50 PM (IST)
Ajit Singh Murder Case: शूटर राजेश तोमर को दिल्ली पुलिस ने दबोचा, घोषित था 50 हजार का इनाम
छह जनवरी को विभूतिखंड में हुई अजीत सिंह की हत्या।

लखनऊ, जेएनएन। दिल्ली पुलिस ने विभूतिखंड में हुई मऊ के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजित सिंह की हत्या में फरार आरोपित राजेश तोमर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से विदेशी पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए हैं। दिल्ली के स्वरूप नगर थाने में आम्र्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है और उसकी गिरफ्तारी की सूचना लखनऊ पुलिस को दे दी गई है। राजेश पर लखनऊ पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार रात स्वरूप नगर थाने के एसएचओ केपी शाह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। देर रात उनकी नजर एक व्यक्ति पर पड़ी। पुलिस को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी तो उसे रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्टल व कारतूस बरामद हुई।

बाहरी उत्तरी जिले के डीसीपी राजीव रंजन सि‍ंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार बदमाश अलीगढ़ के भीम नगर निवासी राजेश तोमर है, जो छह जनवरी को लखनऊ में पूर्व ब्लाक प्रमुख अजित सिंह की हत्या में वांछित था। वह सुनील राठी गैंग का सदस्य है। इससे पूर्व भी बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने जनवरी में शाहबाद डेरी इलाके से इस हत्याकांड के आरोपित गिरधारी शर्मा उर्फ डाक्टर को गिरफ्तार किया था।

कई मामलों में रहा शामिल

राजेश तोमर के खिलाफ दिल्ली में भी कई मामले दर्ज हैं। इनमें न्यू उस्मानपुर में 2011 में हुई एक हत्या में उसे जिला सत्र न्यायालय ने सजा सुनाई थी। हालांकि, बाद में उसे उच्च न्यायालय ने बरी कर दिया था। उस पर 2018 में विकासपुरी व 2019 में ङ्क्षबदापुर थाने में भी मारपीट, धमकी व आम्र्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि गिरफ्तारी के समय वह स्वरूप नगर इलाके में किसी परिचित से मिलने गया था। (इनपुट : नई दिल्ली) 

chat bot
आपका साथी