छेड़खानी के विरोध पर छात्रा पर फेंका तेजाब

लखनऊ। फतेहपुर के हरीरामपुर गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर सोमवार सुबह एक छात्रा पर श

By Edited By: Publish:Mon, 29 Sep 2014 08:41 PM (IST) Updated:Mon, 29 Sep 2014 08:41 PM (IST)
छेड़खानी के विरोध पर छात्रा पर फेंका तेजाब

लखनऊ। फतेहपुर के हरीरामपुर गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर सोमवार सुबह एक छात्रा पर शोहदे ने तेजाब फेंक दिया। छात्रा को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी फरार है।

बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा घर से थोड़ी दूर पर लगे हैंडपंप में पानी भरने गई थी। तभी गांव के ही ननकू ने छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर वह भड़क गया। थोड़ी देर बाद घर से तेजाब की बोतल ले आया और छात्रा पर फेंक दिया। छात्रा की चीख सुनकर लोग दौड़े, लेकिन ननकू भाग निकला। ग्रामीणों के मुताबिक छात्रा से ननकू एकतरफा प्यार करता था। वह उसे आए दिन छेड़ता भी था। परिवारीजन ने छात्रा की शादी कहीं और तय कर दी थी, इसी से वह आए दिन धमकी देता था।

chat bot
आपका साथी