यूपी रोडवेज की प्लेटिनम बस गड्ढे में गिरी, एक महिला की मौत

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली प्लेटिनम बस आज गड्ढे में गिर गई। इससे एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई जबकि 15 यात्री घायल हैं। इनमें सात की हालत गंभीर बनी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 20 Jun 2015 09:56 AM (IST) Updated:Sat, 20 Jun 2015 09:57 AM (IST)
यूपी रोडवेज की प्लेटिनम बस गड्ढे में गिरी, एक महिला की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली प्लेटिनम बस आज गड्ढे में गिर गई। इससे एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई जबकि 15 यात्री घायल हैं। इनमें सात की हालत गंभीर बनी है।

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली के उमरन के पास आज तड़के लखनऊ से दिल्ली जा रही परिवहन विभाग की प्लेटियनम बस सेवा की बस गड्ढे में पलट गई। माना जा रहा है कि बस चालक गति पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क छोड़कर गड्ढे में चली गई। बस के पलटने से एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में चालक तथा कंडक्टर सहित 15 यात्री घायल हैं। इनको कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में सात की हालत गंभीर है।

chat bot
आपका साथी