UP News: अडानी के खिलाफ 'आप' कार्यकर्त्ताओं का विरोध प्रदर्शन, महाघोटाले का आरोप जांच की उठाई मांग

UP News में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उद्योगपति गौतम अडानी पर महाघोटाला किए जाने का आरोप लगाकर प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच तीखी नोंक-झोंक व धक्का-मुक्की भी हुई।

By Ashish Kumar TrivediEdited By: Publish:Tue, 07 Feb 2023 07:48 PM (IST) Updated:Tue, 07 Feb 2023 07:48 PM (IST)
UP News: अडानी के खिलाफ 'आप' कार्यकर्त्ताओं का विरोध प्रदर्शन, महाघोटाले का आरोप जांच की उठाई मांग
UP News: अडानी के खिलाफ 'आप' कार्यकर्त्ताओं का विरोध प्रदर्शन, महाघोटाले का आरोप जांच की उठाई मांग : जागरण

राज्य ब्यूरो, लखनऊ: आम आदमी पार्टी (आप) ने उद्योगपति गौतम अडानी पर महाघोटाला किए जाने का आरोप लगाकर मंगलवार को प्रदेश भर में सभी मंडल मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की।

राजधानी में मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और अडानी का पासपोर्ट जब्त करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच इस दौरान तीखी नोंक-झोंक व धक्का-मुक्की भी हुई। फिलहाल पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बाद में इन्हें इको गार्डेन ले जाकर छोड़ दिया गया।

अडानी व उनसे संबद्ध लोगों के पासपोर्ट जब्त किए जाएं

आप के अवध प्रांत अध्यक्ष सूरज प्रधान ने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई के साढ़े ग्यारह लाख करोड़ रुपये डूब गए और केंद्र सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अडानी व उनसे संबद्ध सभी लोगों के पासपोर्ट जब्त किए जाएं वरना यह भी नीरव मोदी व विजय माल्या की तरह यह भी भाग जाएंगे।

सरकार को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए

जिलाध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव ने कहा कि इस मामले में सरकार को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन में वरिठ नेता ब्रज कुमारी सिंह, नीलम यादव, वंशराज दुबे व विनय पटेल आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी