सीबीएसई 12वीं में दूसरा स्थान: मैथिली का सपना आइएएस बनना

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षा में नोएडा की मैथिली मिश्रा देश की सेकेंड टॉपर बनी हैं। उन्होंने आर्ट स्ट्रीम से पढ़ाई कर परीक्षा में 99 फीसद अंक प्राप्त किए हैं। पढ़ाई के साथ ही मैथिली को पेंटिंग और नॉवेल पढऩे का शौक है। वह स्नातक और

By Nawal MishraEdited By: Publish:Mon, 25 May 2015 08:39 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2015 08:45 PM (IST)
सीबीएसई 12वीं में दूसरा स्थान: मैथिली का सपना आइएएस बनना

लखनऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षा में नोएडा की मैथिली मिश्रा देश की सेकेंड टॉपर बनी हैं। उन्होंने आर्ट स्ट्रीम से पढ़ाई कर परीक्षा में 99 फीसद अंक प्राप्त किए हैं। पढ़ाई के साथ ही मैथिली को पेंटिंग और नॉवेल पढऩे का शौक है। वह स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई राजनीति शास्त्र विषय के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय से करना चाहती हैं। मैथिली का सपना सिविल सर्विस की परीक्षा देकर आइएएस बनने का है। उनके माता-पिता सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। मैथिली मिश्रा से दैनिक जागरण के संवाददाता अखिलेश सिंह ने बातचीत की। प्रस्तुत हैं इसके प्रमुख अंश।

आप इस मुकाम तक कैसे पहुंची। टॉपर बनने के लिए विशेष तैयारी की योजना क्या थी?

-मैं स्कूल में नियमित क्लास अटेंड करती थी। घर पर रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थी। परीक्षा के नजदीक आने पर 12 से 15 घंटे तक पढ़ाई की।

पढ़ाई के दौरान किसका सहयोग सबसे अधिक मिला?

-मुझे पढ़ाई के वक्त सभी विषय की शिक्षिकाओं ने मेरे साथ मेहनत की है। घर पर मम्मी-पापा का सहयोग मिला। वह हर मदद के लिए तैयार रहते थे।

परीक्षा की तैयारी के लिए क्या कोई ट्यूशन लिया था?

-मैंने एक भी विषय का ट्यूशन नहीं लिया है। स्कूल में ही शिक्षिकाओं से मदद ली है। अर्थशास्त्र की पढ़ाई के लिए दिल्ली में अपनी चाची सीमा मिश्रा के पास जाती थी। वह दिल्ली में शिक्षिका हैं।

आपका लक्ष्य क्या है। भविष्य के लिए क्या सपना संजोया है?

-मैं राजनीति शास्त्र से ऑनर्स की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से करना चाहती हूं। मेरा लक्ष्य सिविल सर्विस की परीक्षा देकर आइएएस बनने का है।

आपकी माता अपर्णा झा और पिता बृज किशोर मिश्रा दोनों ही सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। इसके बावजूद आप ने लॉ क्षेत्र को क्यों नहीं चुना?

-मेरे मम्मी-पापा कहते हैं कि तुम्हें जो पढऩा है, वह पढ़ो। अपना करियर खुद चुनो। मुझे राजनीति शास्त्र और सायकोलॉजी पढऩे में रुचिकर लगती थी। इसलिए इसे चुना है।

टॉपर के विषयवार अंक :

इतिहास 100

अर्थ शास्त्र 100

सायकोलॉजी 99

राजनीति शास्त्र 98

अंग्रेजी 98

chat bot
आपका साथी