दिल्ली के लिए नई एसी बस

लखनऊ : परिवहन निगम प्रशासन ने लखनऊ से दिल्ली के बीच सोमवार से नई बस सेवा की शुरुआत की। बतौर ट्रायल र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Apr 2017 08:25 PM (IST) Updated:Mon, 24 Apr 2017 08:25 PM (IST)
दिल्ली के लिए नई एसी बस
दिल्ली के लिए नई एसी बस

लखनऊ : परिवहन निगम प्रशासन ने लखनऊ से दिल्ली के बीच सोमवार से नई बस सेवा की शुरुआत की। बतौर ट्रायल रन चलाई गई यह बस सेवा चारबाग और कैसरबाग बस स्टेशन होते हुए दिल्ली जाएगी।

यह जानकारी परिवहन निगम के कैसरबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने दी। उन्होंने बताया कि स्कैनिया की यह लक्जरी बसें देर शाम चारबाग बस अड्डे से पौने नौ बजे चलेगी। यहां से चलकर यह वातानुकूलित सेवा कैसरबाग बस स्टेशन पहुंचेगी। साढे़ नौ बजे कैसरबाग बस स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना होगी। वाया सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए दिल्ली जाएगी। इस बस सेवा का किराया प्रति व्यक्ति 1279 रुपया रखा गया है। ट्रायल रन के बाद इसे स्थायी तौर पर लखनऊ से दिल्ली के बीच चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी