लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरें न्यायिक अधिकारी : न्यायमूर्ति

- 22 वीं उत्तर प्रदेश न्यायिक अधिकारी क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन - बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ न्यायम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Apr 2017 09:46 PM (IST) Updated:Sun, 23 Apr 2017 09:46 PM (IST)
लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरें न्यायिक अधिकारी : न्यायमूर्ति
लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरें न्यायिक अधिकारी : न्यायमूर्ति

- 22 वीं उत्तर प्रदेश न्यायिक अधिकारी क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

- बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ न्यायमूर्ति एपी साही ने विजेताओं को दिए पुरस्कार

जागरण संवाददाता, लखनऊ : 22वीं उत्तर प्रदेश न्यायिक अधिकारी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ न्यायमूर्ति एपी साही शामिल हुए। उन्होंने कहा कि न्यायालय से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। न्यायिक अधिकारी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरें। यहीं से लोगों को सही न्याय मिलता है। उन्होंने कहा कि आईना टूट भी जाए फिर भी कुर्सी पर बैठा न्यायिक अधिकारी सच ही बोलता है। लोगों को आखिरी दम तक न्यायालय से उम्मीदें रहती हैं। न्यायालय विश्वास का ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र का भी स्तंभ है। अंत में उन्होंने कहा कि जिन्हें पुरस्कार मिला या नहीं मिला सब खेल में हिस्सा लेकर बधाई के पात्र हैं। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को भी बधाई दी। वरिष्ठ न्यायमूर्ति एपी साही ने विजेता न्यायिक अधिकारियों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष व जिला न्यायाधीश राजेंद्र सिंह, उ.प्र. न्यायिक सेवा संघ के महासचिव व सिविल जज पीलीभीत बीएन रंजन, संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष जिला जज बलरामपुर शशि मौलि तिवारी भी मौजूद थे।

इन्हें मिला पुरस्कार

100 मीटर दौड़ के ओपेन वर्ग में कानपुर के आलोक शर्मा को स्वर्ण, अम्बेडकर नगर के महेश चंद्र वर्मा को रजत और झांसी के रणविजय प्रताप सिंह को कांस्य पदक मिला। वीमेन ग्रुप में बहराइच की सुमन तिवारी को स्वर्ण, बदायूं की मधुलिका चौधरी को रजत और पीलीभीत की अलका पाडेय ने कांस्य पदक जीता।

रिजल्ट:

वीमेन ओपेन- शॉटपुट

दीपाली सिंह (कानपुर)-स्वर्ण, नीलू मैनवाल (लखनऊ)-रजत, लवली जायसवाल (मथुरा)-कांस्य

मैन ग्रुप

दीपक यादव (वाराणसी)-स्वर्ण, किरण पाल सिंह (इलाहाबाद)-रजत, सुनील कुमार सिंह (उन्नाव)-कांस्य

लॉनटेनिस ओपन मैन सिंगल्स

अरविंद वर्मा (सिद्धार्थ नगर)-विजेता

अनिल कुमार- (अम्बेडकर नगर)-रनर अप

चेस महिला ग्रुप

प्रीति श्रीवास्तव एडीजे (गाजियाबाद)-विजेता

अलका श्रीवास्तव एडीजे (हरदोई)-रनरअप

पुरुष ग्रुप

राम नगीन यादव-सीपीसी (हाईकोर्ट इलाहाबाद)-विजेता

जफीर अहमद-एडीजे (इटावा)-रनरअप

टेबल टेनिस वीमेन ग्रुप

सुमन तिवारी-सिविल जज (रायबरेली)-विजेता

जया प्रियदर्शिनी-जेएम (रायबरेली)-रनरअप

बैडमिंटन सिंगल्स

रमेश चांद सोनी (इलाहाबाद)- स्वर्ण, मनीष निगम (सुल्तानपुर)-रजत

महिला वर्ग

सुमन तिवारी (रायबरेली)-विजेता

मनु कालिया (बागपत)-रनरअप

chat bot
आपका साथी