नंदौली की होली देखने कई राज्यों से आते हैं लोग

गोसाईगंज : मोहनलालगंज क्षेत्र के नंदौली गांव में पिछले 200 साल से ऐसी होली जलाई जा रही है, जिसमें कई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Mar 2017 06:39 PM (IST) Updated:Sun, 12 Mar 2017 06:39 PM (IST)
नंदौली की होली देखने कई राज्यों से आते हैं लोग
नंदौली की होली देखने कई राज्यों से आते हैं लोग

गोसाईगंज : मोहनलालगंज क्षेत्र के नंदौली गांव में पिछले 200 साल से ऐसी होली जलाई जा रही है, जिसमें कई बीमार लोगों को ठीक किया जाता है। अपनी इस खासियत की वजह से इसे देखने कई राज्यों से लोग आते हैं। इसके लिए गांव में ही उनके खाने व आराम करने की व्यवस्था की जाती है।

नंदौली की होली में मिर्गी समेत कई बीमारियों से परेशान लोग हर साल आते हैं। बीमार लोग स्नान करके होली की परिक्रमा करते हैं। इसके बाद गाव के बृजेश सिंह उन्हें जड़ी-बूटी देते हैं। गाव की पूर्व प्रधान रीना सिंह बताती हैं कि मैं जब से वह देख रही हैं तब से यहा की होली देखने बिहार, ओड़िसा, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश से लोग आते हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य वंदना सिंह बताती हैं कि बाहर से आने वालें बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए आते हैं। वहीं प्रधान अमृतलाल कहते हैं कि लोगों में इस होली के लिए काफी विश्वास है। उसी के आधार पर वह यहा आते हैं। गांव में होली के मेलेके लिए नौ बीघा जमीन आरक्षित है।

फेरी वालों की चादी :

होली पर आने वाले लोगों को सामान बेचने की फेरी वालों में होड़ लग जाती है। मेवा, कपड़े, चिप्स, पापड़, पिचकारी, चूड़ी, रंग व गुलाल बेचने के लिए कई गांवों से फेरी वाले यहां जमा होने लगते हैं। गांव की गृहिणिया भी फेरी वालों से जरूरत के सामान की खरीदारी कर लेती हैं।

chat bot
आपका साथी