हंडिया व गोंडा पालीटेक्निक में छात्रों का बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

लखनऊ। इलाहाबाद के हंडिया पालीटेक्निक में रविवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आमने सामने आ गए। दे

By Edited By: Publish:Sun, 26 Apr 2015 02:44 PM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2015 02:44 PM (IST)
हंडिया व गोंडा पालीटेक्निक में छात्रों का बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

लखनऊ। इलाहाबाद के हंडिया पालीटेक्निक में रविवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनो गुटों में पथराव शुरू हो गया। इससे करीब आधा दर्जन छात्र घायल हो गए। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने भी छात्रों पर लठीचार्ज कर दिया जिसमें भी कई छात्र घायल हो गए। वहीं गोंडा में भी पालीटेक्निक छात्रों ने पथराव किया। जिससे पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी छात्रवृत्ति की मांग को लेकर यह प्रदर्शन कर रहे थे।

हंडिया पालीटेक्निक के छात्रों में पिछले काफी समय से वर्चस्व को लेकर जंग चल रही है। जिसमें से आए दिन दोनो गुटों में मारपीट की नौबत आती है। रविवार सुबह भी दोनो गुट आपस में भिड़ गए। मामला बढ़ा तो दोनो पक्षों से पथराव शुरू हो गया। इसी बीच छात्रों के उपद्रव की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छात्रों को लठियाना शुरू कर दिया। जिससे उनमें भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि पथराव व लाठीचार्ज में लगभग एक दर्जन छात्र घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया है।

chat bot
आपका साथी