आश्चर्य! पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला, ऑपरेशन में निकला ये

एसजीपीजीआई लखनऊ के डॉक्‍टरों की टीम ने एक महिला के अंडाशय से साढ़े 11 किलो का ट्यूमर निकाला। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत स्थिर है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 10:04 AM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 05:54 PM (IST)
आश्चर्य! पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला, ऑपरेशन में निकला ये
आश्चर्य! पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला, ऑपरेशन में निकला ये

लखनऊ, जेएनएन। बिहार की 50 वर्षीय महिला कई महीनों ने पेट दर्द और भारीपन से पीडि़त थी। कई जगह इलाज कराने के बाद भी उसे तकलीफ से निजात नहीं मिली। इसके बाद महिला पीजीआई के जनरल हॉस्पिटल पहुंची। जहां जांच में निकले ट्यूमर का साइज देखकर डॉक्टर भौचक्के रह गए। महिला के अंडाशय में लगभग साढ़े 11 किलो का ट्यूमर था जिसकी वजह से उसकी जान पर बन आई थी। ऑपरेशन के बाद महिला के अंडाशय से ट्यूमर निकाला गया।

फेफड़े पर पड़ रहा था दबाव 
जनरल हास्पिटल की डॉ. अंजू रानी बताती हैं कि महिला ने बिहार में काफी इलाज किया। फायदा न होने पर वह पीजीआइ पहुंची। जांच में देखा कि महिला के अंडाशय में काफी बड़ा ट्यूमर है। ट्यूमर इतना बड़ा था कि महिला के फेफड़े में दबाव पड़ रहा था। जिसकी वजह से महिला को तकलीफ थी। 

छह डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन 
बुधवार को छह डॉक्टरों की टीम ने आपरेशन कर महिला का ट्यूमर बाहर निकाला। अब महिला स्वस्थ्य है। वह पोस्ट ऑप आइसीयू में भर्ती है। महिला के दो बच्चे ऑपरेशन से हो चुके हैं। पुराने ऑपरेशन वाले हिस्से को खोला गया। उससे ट्यूमर को बाहर निकाला गया। उसके बाद बच्चेदानी और अंडाशय को बाहर निकाल दिया गया। ट्यूमर में कैंसर की कोशिकाएं नहीं मिली हैं। 

ये थे टीम में डॉक्टर
पीजीआइ के जनरल हॉस्पिटल की डॉ. अंजू रानी के नेतृत्व में महिला का ऑपरेशन किया गया। टीम में डॉ. दीपा कपूर, डॉ. शालिनी अग्रवाल व डॉ. प्रियंका सिंह के अलावा एनस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. आरती अग्रवाल और डॉ. आकांक्षा थी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी