तीन सड़क दुर्घटनाओं में 11 की मौत, दो दर्जन घायल

उत्तर प्रदेश में आज तीन सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें 13 लोग घायल भी हैं, जिनमें सात की हालत गंभीर है। इनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2015 12:53 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2015 01:04 PM (IST)
तीन सड़क दुर्घटनाओं में 11 की मौत, दो दर्जन घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज तीन सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें 13 लोग घायल भी हैं, जिनमें सात की हालत गंभीर है। इनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

जालौन जिले के उरई में आज एक कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिससे मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। संतकबीर नगर में आज श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रक से टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन लोग घायल हैं। उन्नाव में बाइक ट्रक में घुसने के कारण तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

जालौन जिले के उरई में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह छोक के पास कार की अज्ञात वाहन से टक्कर में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक घायल काफी गंभीर है। कार में गुजरात बड़ौदा के कनु उपाध्याय, जगदीश उपाध्याय, जीतू उपाध्याय, संदीप भाई उपाध्याय, पंकज उपाध्याय व बवीन उपाध्याय थे। अभी गंभीर रूप से घायल का नाम नहीं पता चल सका है। सभी गुजरात के बड़ौदा के निवासी हैं और मां मीरजापुर में विंध्यवासिनी के दर्शन कर वापस जा रहे थे।

संतकबीर नगर में श्रद्धालुओं से भरी बस की डीसीएम ट्रक से टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। दो दर्जन लोग घायल हैं। कुशीनगर जनपद के चपरा से शाम सात बजे से श्रद्धालु बस में सवार होकर मथुरा के लिए निकले। बस जैसे ही भुजैनी के पास पहुंची वहां सड़क के किनारे खड़ी डीसीएम से टकरा गई। बस में करीब साठ यात्री सवार थे। हादसे के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना स्थल पर ही रामकृपाल की पत्नी और सत्यम (12) पुत्र सुखदेव, सुभाष नगर, कप्तानगंज, कुशीनगर की मौत हो गई। खुशी (8) ने अस्पताल में दम दम तोड़ा। हादसे में घायलों की पहचान अनिरुद्ध कुशवाहा पुत्र बेचू कुशवाहा, कुसम्हा, पडवलिया, कुशीनगर, बिंद्रावती, पुरैना, महराजगंज, बिकाऊ यादव, पुत्र सुखल यादव, मठिया खुर्द, नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर, छेदीलाल, पुत्र झिनकू लौकरिया नेबुआ नौरंगिया, गोनिया देवी पत्नी गणेश, सिरसिया, नेबुआ नौरंगिया, जयंती साहनी, मुरली छपरा, रामकोला,गिलासी देवी, सुखदेव प्रसाद के रूप में हुई है। मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है।

उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में थाने के पास खडे ट्रक में एक बाइक घुस गई। जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही परिवार के हैं। बाइक सवार नन्हकऊ (45) पुत्र रामाधार, उसका भांजा राजेश (30) पुत्र महादेव व बहन मायावती (40) पत्नी बद्री प्रसाद कानपुर के एन ब्लाक काकादेव में रहकर मजदूरी करते थे और मूल रूप से बाराबंकी के निवासी थे। घटना के समय तीनों बाइक से कानपुर से बाराबंकी जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गये। इनके पास मिले मोबाइल से घर वालों को सूचित किया गया।

chat bot
आपका साथी