हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी

ललितपुर ब्यूरो: संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में आरक्षण के विरोध में बाल्मीकि समाज व सफाई कर्मचारियों

By Edited By: Publish:Wed, 27 Jul 2016 01:58 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jul 2016 01:58 AM (IST)
हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी

ललितपुर ब्यूरो: संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में आरक्षण के विरोध में बाल्मीकि समाज व सफाई कर्मचारियों के अलावा आउट सोर्सिग सफाई कर्मचारियों ने नगर में सफाई कार्य बन्द हड़ताल शुरू की गई। सभी ने एकजुट होकर नगर पालिका के सामने धरना प्रदर्शन किया। इसमें महिला व पुरुष कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि भर्ती प्रक्रिया में लागू आरक्षण को किसी भी प्रकार स्वीकार नहीं किया जाएगा। लागू आरक्षण का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इसके लिए यदि काम बन्द हड़ताल से बढ़कर आमरण अनशन भी करना पड़ा, तो पीछे नहीं हटा जाएगा। इस दौरान आशीष अहारिया, ममता, कुंज बिहारी बाबरा, मिथलेश, सुनीता देवी, राजाबेटी, द्रोपदी, गुड्डी, मुन्नी, राजकुमारी, संगीता, सुनीता, बैजन्ती आदि बड़ी संख्या में बाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारी व आउट सोर्सिग सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी