ो टो - 1 हाइटेशन तार गिरने से किसान की मौत

ललितपुर ब्यूरो : किसानों पर प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ हादसे भी अपना कहर बरपा रहे है। बुधवार की दोप

By Edited By: Publish:Thu, 16 Apr 2015 01:38 AM (IST) Updated:Thu, 16 Apr 2015 01:38 AM (IST)
ो टो - 1 हाइटेशन तार गिरने से किसान की मौत

ललितपुर ब्यूरो : किसानों पर प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ हादसे भी अपना कहर बरपा रहे है। बुधवार की दोपहर ग्राम गोराकलाँ में खलिहान से घर जाते वक्त 11 हजार वोल्टेज की हाईटेशन विद्युत लाइन टूटकर गिरने से एक किसान की मौत हो गयी। पुलिस मौके पर पहुँच गयी थी।

थाना मड़ावरा अन्तर्गत ग्राम गोराकलाँ निवासी जगदीश (30) पुत्र लाल सिंह खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों के अनुसार बुधवार की सुबह वह अपने खेत पर खड़ी झाड़ियाँ व खलिहान की सफाई करने के लिए गया था। दोपहर 1.30 बजे वह अपने खेत से घर वापस लौट रहा था। अभी वह गाँव में ही था कि तभी यमदूत बनकर 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन टूटकर उस पर जा गिरी, जिससे वह झुलस गया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुँच गये। आनन-फानन में विद्युत आपूर्ति बन्द करायी गयी। इसके बाद मरणासन्न हालत में झुलसे किसान को परिजन किसी प्रकार मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आये। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मचा गया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष हाकिम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गये थे। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली व शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की 3 पुत्रियाँ व 1 पुत्र है। पिता का साया उठ जाने से बच्चों व परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पता चला है कि मृतक जैसे-तैसे अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत के बाद अब पूरे परिवार के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने दिवंगत किसान के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाये जाने की माँग की। इस घटना से गाँव में शोक की लहर है।

chat bot
आपका साथी