स्वाइन फ्लू : नगर पालिका ने पकड़े 205 सुअर

शहर में चलाया पालिका ने अभियान ललितपुर ब्यूरो : स्वाइन फ्लू की आशका को देखते हुए जिलाधिकारी के आ

By Edited By: Publish:Mon, 02 Mar 2015 01:54 AM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2015 04:18 AM (IST)
स्वाइन फ्लू : नगर पालिका ने पकड़े 205 सुअर

शहर में चलाया पालिका ने अभियान

ललितपुर ब्यूरो :

स्वाइन फ्लू की आशका को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर नगर में व्यापक पैमाने पर जानवरों (सुअर) को पकड़ने का अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न इलाकों से जानवर पकड़कर बाहर भेजे गये।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश भारती के निर्देशन पर चलाये गये अभियान के तहत गाँधीनगर में कार्यरत टीम ने 30 जानवर, चाँदमारी मे 55 जानवर, तालाबपुरा में 15, घुसयाना में 80 व नदीपुरा, रावतयाना में टीम द्वारा 25 जानवर पकड़े गये। इस प्रकार कुल मिलाकर 205 जानवरों को पकड़कर शहर से दूर भगाया गया। इससे पूर्व 700 सुअरों को पकड़कर बाहर भिजवाया गया था। अभियान के दौरान कई सुअर पालकों ने पालिका की टीमों के साथ अभद्रता की। जिस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललितपुर को उनके खिलाफ कार्यवाही करने हेतु पत्र दिया गया। कार्यवाही के दौरान मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक आरके लवानिया, दिनेश बिरौनिया, अभिषेक चौबे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी