विद्युत कटौती के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

By Edited By: Publish:Tue, 02 Sep 2014 12:16 AM (IST) Updated:Tue, 02 Sep 2014 12:16 AM (IST)
विद्युत कटौती के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

ललितपुर ब्यूरो : प्रदेश में की की जा रही घोषित कटौती के अलावा विद्युत फाल्ट व अन्य कारणों से होने वाली अघोषित बिजली कटौती को तत्काल बन्द करने एवं प्रदेश की चरमराई कानून व्यवस्था की स्थिति में अविलम्ब सुधार किये जाने की माँग को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन भारतीय जनता पार्टी ने जिलाधिकारी को सौंपा।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित जिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में आरोप लगाते हुये बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से प्रदेश की बिजली व्यवस्था पूर्णतया चौपट हो चुकी है। रात रात भर बिजली नहीं मिलने के कारण कनेक्शन होने के बाद भी लोग लालटेन के युग में जीने को मजबूर है। वहीं प्रदेश की चौपट कानून व्यवस्था के कारण जहाँ अपराधी मस्त है वहीं आम जन त्रस्त है। इसके चलते जनपद ललितपुर भी अछूता नहीं है। जनपद में की जा रही घोषित व अघोषित बिजली कटौती के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जनपद में रात्रि में 12 बजे से 3 बजे तक, सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे तक और दोपहर में 2 बजे से शाम 5 बजे तक जो 9 घण्टे की कटौती का रोस्टर लागू है, इसके अलावा तार टूटने व ट्रास्फॉर्मर की खराबी, वितरण केन्द्र में आयी खराबी के कारण 5 से 6 घण्टे की बेहिसाब अघोषित बिजली कटौती प्रतिदिन की जा रही है। इस वजह से जनपद के उद्योग धन्धे चौपट हो गये है, वहीं सूखे की मार झेल रहे जनपद का किसान विद्युत के अभाव में अपनी फसलों को पानी नहीं दे पा रहा है। जिससे बची खुची फसलें भी सूखने की कगार पर पहुँच गयी है और किसान दाने दाने को मोहताज हो गया है। जनपद के व्यापारियों, आम जनता तथा विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा बिजली आपूर्ति की सुधार की माँग जब भी की जाती है तो प्रदेश की सपा सरकार ऐसी माँगों को दबाकर उन लोगों पर फर्जी मुकदमा कायम कर पुलिस द्वारा उत्पीड़न शुरू कर दिया जाता है। वहीं भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि जब से यह सरकार प्रदेश में आयी है तब से यहाँ की कानून व्यवस्था की स्थिति पूर्णतया खराब हो चुकी है। प्रदेश में बढ़ते अपराध इस बात की खुद गवाही दे रहे है। प्रदेश में बढ़ती हुयी दुष्कर्म की घटनाओं से महिलाओं में असुरक्षा व्याप्त है, जिससे परिजन लड़कियों को घरों से बाहर भेजने में भी डर रहे है। भाजपा द्वारा पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने राज्यपाल से ऐसी सरकार को तत्काल बर्खास्त किये जाने की माँग की है और प्रदेश व जनपद में बिजली व्यवस्था तथा कानून व्यवस्था को अविलम्ब सुधारे जाने की माँग की है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, अभय जैन, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, राजकुमार जैन, देवेन्द्र गुरू, चन्द्रशेखर पंथ, सोनू कुशवाहा, दीपक वैद्य, राजेश तिवारी, रामरतन कुशवाहा, शशिशेखर पाण्डे, रत्‍‌नेश तिवारी, बाँके सोनी, अरविन्द सोनी, लवली शर्मा, के.के.पंथ, बृजेन्द्र राजपूत, अनुराग जैन शैलू, कल्लन कुशवाहा, महेश श्रीवास्तव, सचिन साहू, सोनू चौबे, दीपक मिश्रा, दीपक पारासर, धु्रव सिसौदिया, अजय साइकिल, बब्बू राजा, शुभम, लक्ष्मीरावत, रमाकान्त पटेल, हरिराम निरजन, मनीष झा, भजन लाल, सुरेन्द्र कुमार लोधी, अशोक कुमार अहिरवार, बादाम सिंह राजपूत, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, कंचन, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी