कृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा

By Edited By: Publish:Tue, 19 Aug 2014 01:00 AM (IST) Updated:Tue, 19 Aug 2014 01:00 AM (IST)
कृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा

ललितपुर ब्यूरो:

नगर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के मोहल्ला जुगपुरा स्थित मन्दिर से यादव महासभा द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा विभिन्न संगठनों द्वारा सजायी गयी भव्य व आकर्षक झाँकियाँ निकली। नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुयी तुवन मन्दिर परिसर पहुँची जहाँ यात्रा का समापन किया गया।

सोमवार को सुबह से ही नगर के विभिन्न कृष्ण मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम रही। मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया व पुजारियों द्वारा मंदिर में विराजमान राधा कृष्ण की प्रतिमाओं का आकर्षक श्रगार किया गया। मंदिर में सुबह से ही भक्तगणों द्वारा भगवान की पूजा अर्चन का दौर जारी रहा। इसी क्रम में आज सोमवार को यादव महासभा द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा का शुभारम्भ जुगपुरा स्थित मंदिर से किया गया। शोभा यात्रा का नगर के मोहल्ला देवगढ़ रोड होते हुये स्टेशन तिराहे, वर्णी चौराहा, तुवन चोराहा, तालाबपुरा, साईं मंदिर होते हुये तुवन मंदिर प्राँगण पहुँची, जहाँ शोभा यात्रा का समापन हुआ। शोभा यात्रा में श्रद्धालु सबसे आगे हनुमान जी का ध्वज लेकर चल रहे थे। इनके पीछे घोड़ों पर सवार श्रद्धालु पीले धर्मध्वज लिये थे। भक्तगणों द्वारा राई सैरा नृत्य भव्य आकर्षण का केन्द्र रहा। रमतूला, ढपला, सैरापार्टी की मधुर सरगम में श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। राधा कृष्ण के स्वरूप की भव्य झाँकियों का रथ और उनके पीछे रणछोरधाम के महन्त वीरेन्द्रानन्द का रथ चल रहा था। इनके पीछे शोभायात्रा समिति के पदाधिकारी व समाज के लोग भक्ति व श्रद्धा भाव के साथ भक्ति गीतों व थिरकते चल रहे थे। भगवान कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों के चित्रों की झाँकियाँ बैण्ड बाजों के साथ चल रही थीं। दलदल घोड़ी भी नृत्य करते चल रही थी। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम का रथ भी शोभा यात्रा में चल रहा था। इसके बाद ग्वाल टोली रथ की भी भव्य आकर्षक झाँकी सजायी गयी थी। जिसमें भगवान के भव्य स्वरूप की झाँकी के साथ एक चित्र में भगवान के महास्वरूप भी दिखाया गया। इसके बाद कृष्ण जन्म के बाद भगवान को वासुदेव यमुना नदी पार कराते समय शेष नाग द्वारा छाया बनाते हुये आकर्षक भव्य स्वरूप की झाँकी निकाली गयी। सबसे अन्त में विभिन्न ग्रामीण इलाकों से आये श्रद्धालु गाते बजाते हुये सैकड़ों की संख्या में शोभा यात्रा में चल रहे थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा की दृष्टि से शोभा यात्रा के आगे व पीछे चल रहे थे।

chat bot
आपका साथी