ईद आज, घरों पर होगी नमाज

संवादसूत्र लखीमपुर पूरे 30 रोजों के बाद सोमवार को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। इसे लेकर के लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। भले ही लॉकडाउन के चलते सामूहिक रूप से यह उत्साह नहीं झलका लेकिन घरों में सुबह से तैयारियां होती दिखी। लोग बाजार से सामान भी खरीदते रहे पूरी तरह लॉकडाउन के बावजूद हल्की-फुल्की बाजार खुली रही। गली मुहल्लों की दुकानों से भी लोगों ने खरीदारी की। शहर में ईद का त्यौहार मनाने के लिए लोगों ने घरों में तैयारियां कर ली है शनिवार को चांद दिखने की उम्मीद थी लेकिन चांद नहीं दिखा। इससे रविवार के बजाय सोमवार को ईद होना निश्चित हुआ है। हाफिज मौलाना इसहा़क ने बताया कि इस बार पूरे 30 रोजे होने के बाद सोमवार को ईद मनाई जाएगी। शहर के मुहल्ला थरबरन गंज के आसपास हल्की-फुल्की हलचल जरुर दिखाई दी जहां गली मुहल्लों की दुकानों से लोगों ने सामान खरीदे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 10:46 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 10:46 PM (IST)
ईद आज, घरों पर होगी नमाज
ईद आज, घरों पर होगी नमाज

लखीमपुर : पूरे 30 रोजों के बाद सोमवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इसे लेकर के लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। भले ही लॉकडाउन के चलते सामूहिक रूप से यह उत्साह नहीं झलका, लेकिन घरों में सुबह से तैयारियां होती दिखी।

शहर में ईद का त्योहार मनाने के लिए लोगों ने घरों में तैयारियां कर ली हैं। शनिवार को चांद दिखने की उम्मीद थी लेकिन, चांद नहीं दिखा। इससे रविवार के बजाय सोमवार को ईद होना निश्चित हुआ है। हाफिज मौलाना इसहाक ने बताया कि इस बार पूरे 30 रोजे होने के बाद सोमवार को ईद मनाई जाएगी। शहर के मुहल्ला थरवरनगंज के आसपास हल्की-फुल्की हलचल जरूर दिखाई दी, जहां गली मुहल्लों की दुकानों से लोगों ने सामान खरीदे। रमजान के पूरे महीने रोजा रखने के बाद अब लोग एक दूसरे को शाम ढले ही ईद की मुबारकबाद देते दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को घरों पर ही ईद की नमाज भी अदा की जाएगी। हाफिज मौलाना इसहाक ने लोगों से घरों पर ही ईद की नमाज पढ़ने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी