संपूर्ण मानव समाज के आराध्य हैं भगवान श्रीराम

भाजपा से सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि भगवान

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:42 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:42 PM (IST)
संपूर्ण मानव समाज के आराध्य हैं भगवान श्रीराम
संपूर्ण मानव समाज के आराध्य हैं भगवान श्रीराम

लखीमपुर: भाजपा से सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक धर्म जाति या संप्रदाय के नहीं बल्कि पूरे मानव समाज के आराध्य हैं। इसलिए सभी को दिल खोलकर उनके मंदिर निर्माण में अपनी श्रद्धानुसार दान करना चाहिए।

सदर विधायक रविवार की देरशाम श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में चलाई गई जागृति यात्रा के समापन अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। विधायक योगेश वर्मा द्वारा एक जागृति यात्रा प्रारंभ की गई थी। जोकि लाहौरी नगर सरैया स्थित वीरबाबा हनुमान मंदिर पर सम्पन्न हुई। विधायक वर्मा ने बताया कि उनका लक्ष्य अपनी विधानसभा के प्रत्येक गांव में श्रीरामजन्मभूमि निर्माण निधि समर्पण अभियान को पहुंचाना व व प्रत्येक नागरिक को श्रीरामजन्मभूमि से जोड़ना था। उनका ये अभियान दो फरवरी से सदर लखीमपुर विधानसभा के नकहा ब्लॉक से शुरू किया था। जो नकहा विकास खंड से होते हुए खीरी और ओयल के ग्रामीण क्षेत्रों से गुजर कर कल लखीमपुर नगर के समीप सम्पन्न हुआ, इस यात्रा के अंतिम चरण में विधायक ने रविवार को भंसारिया, उजारगूम, मथना, पिपराकरमचंद, रमुवापुर सत्ती, पहाड़ापुर और लाहौरी नगर सैरैयां में जनसंपर्क कर निधि संग्रह किया।

योगेश ने बताया कि इस यात्रा के दौरान उन्हें समाज के हर तबके के अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन मिला। बड़े तो बड़े बच्चों ने भी अपनी गुल्लकें तोड़ कर प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि के निर्माण के संकल्प निधि अर्पित करी और अल्पसंख्यक भाइयों ने भी श्रीरामजन्मभूमि निर्माण के लिए दिल खोल के सहयोग किया।

इस यात्रा में विधायक के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थानीय पदाधिकारी देवीप्रसाद, आदित्य, संदीप, केके वर्मा, कपिल वर्मा, भाजपा खीरी मंडल अध्यक्ष अशोक अवस्थी, भाजपा नकहा मंडल अध्यक्ष संदीप मौर्य, नितिन वर्मा, रंजीत वर्मा नाना, विकास शुक्ला, नीरज सिंह, इरफान खान, शिवेंद्र वर्मा, अलंकार पटेल, पम्मू सिंह, अर्जुन सिंह, सुमित वर्मा, सरोज वर्मा, प्रथम रस्तोगी तथा अनेक क्षेत्रीय लोग सम्मिलित हुए।

chat bot
आपका साथी