मास्क न लगाने वालों पर पुलिस सख्त

कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन चेकिग अभियान में 149 लोगों को पकड़ उनसे प्रति व्यक्ति के हिसाब से 100 रुपये जुर्माने के रूप में 14900 रुपये वसूल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 11:02 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 11:02 PM (IST)
मास्क न लगाने वालों पर पुलिस सख्त
मास्क न लगाने वालों पर पुलिस सख्त

लखीमपुर : सड़कों पर बगैर मास्क लगाए वाहनों से फर्राटा भरने वालों पर पुलिस काफी सख्त हो गई है। पुलिस ने ऐसे लोगों पर जुर्माना करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन चेकिग अभियान में 149 लोगों को पकड़ उनसे प्रति व्यक्ति के हिसाब से 100 रुपये जुर्माने के रूप में 14900 रुपये वसूल किया है। कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत उप निरीक्षक वीके सिंह द्वारा भीरा बिजुआ हाईवे पर दुपहिया वाहनों से यह जुर्माना वसूला गया है। इसी के साथ दोपहिया वाहनों की भी जांच की जाएगी जिसमें मास्क न लगाने व बेल्ट न बांधने वालों पर भी शिकंजा कसकर जुर्माने के साथ ऐसी गाड़ियों का भी चालान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इससे बचने के लिए शासन प्रशासन द्वारा तय किए गए वाहन चलाने के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी