शहर की सड़कों पर दौड़ रहे खटारा टेंपो

शहर की सड़कों पर खटारा वाहन तेजी से फर्राटा भर रहे हैं और विभाग को पता ही नहीं ? सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के द्वारा भले ही शहर के हाईवे पर हल्की-फुल्की चे¨कग करके दो-चार वाहनों के चालान किए जाते हों।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Feb 2019 10:57 PM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 10:57 PM (IST)
शहर की सड़कों पर दौड़ रहे खटारा टेंपो
शहर की सड़कों पर दौड़ रहे खटारा टेंपो

लखीमपुर : शहर की सड़कों पर खटारा वाहन तेजी से फर्राटा भर रहे हैं और विभाग को पता ही नहीं? सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के द्वारा भले ही शहर के हाईवे पर हल्की-फुल्की चे¨कग करके दो-चार वाहनों के चालान किए जाते हों। लेकिन असलियत यह है कि शहर के अंदर सड़कों पर फर्राटा भर रहे तिपहिया वाहन टैम्पो या मैजिक कितने खटारा हो चुके हैं, इसका अंदाजा ही विभाग को नहीं है। अगर आपको यह नजारे देखने हैं तो शहर के हीरालाल धर्मशाले पर आइए। ओवर ब्रिज के नीचे से लेकर मीनार मस्जिद तक खड़े होने वाले सैकड़ों थ्री व्हीलर आपको मिलेंगे। जिसमें न आगे लाइट है, न पीछे। कुछ का तो सामने पहियों पर कवर ही नहीं होगा। इन वाहनों से अगर कोई दुर्घटना भी हो जाए तो विभाग की बला से।

यह सभी थ्री व्हीलर टैम्पो हर रोज मेला मैदान से रेलवे स्टेशन होते हुए हीरालाल धर्मशाला और यहां से खीरी टाउन तक का करीब आठ किलोमीटर का सफर तय करते हैं। लेकिन इनकी हालात देख लीजिए कई थ्री व्हीलर तो पूरी तरह कबाड़ कैसी स्थिति में हो चुके हैं। न सीटें ही ठीक है। कुछ का पीछे का हिस्सा ही टूटा हुआ है, लेकिन यह सब सड़क पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। लगभग यही हाल गांधी विद्यालय चौराहे से खमरिया धौरहरा जाने वाली मैजिक का भी है। कहीं लाइटे गायब हैं तो कहीं पीछे खुलने वाला गेट ही पूरी तरह से टूटा हुआ है। मजे की बात तो यह है जब यह सब आम आदमी को दिखाई दे रहा है तो विभाग के अधिकारियों को क्यों नहीं ? लेकिन एआरटीओ के द्वारा शहर के एक-दो हाइवे पर नाम मात्र का अभियान चलाकर कर्तव्यों की इतिश्री की जा रही है।

चलेगा अभियान होगी कार्रवाई

इस बारे में एआरटीओ (प्रवर्तन) पीके ¨सह बताते हैं कि इस महीने रामापुर के पास 40 गाड़ियां जो खटारा हो चुकी थी। बिना वैधता के चल रही थी। उन्हें बंद किया गया है। करीब 17 से अधिक गाड़ियों का चालान किया गया है। जल्दी ही शहर में भी अभियान चलेगा और खटारा वाहन बंद करवाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी