डाकघर के निष्क्रिय खातों का धन वरिष्ठ नागरिक कल्याण कोष में होगा जमा

डाकघरों में निष्क्रिय पड़े खातों के धन को वरिष्ठ नागरिक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 10:28 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 10:28 PM (IST)
डाकघर के निष्क्रिय खातों का धन वरिष्ठ नागरिक कल्याण कोष में होगा जमा
डाकघर के निष्क्रिय खातों का धन वरिष्ठ नागरिक कल्याण कोष में होगा जमा

लखीमपुर :डाकघरों में निष्क्रिय पड़े खातों के धन को वरिष्ठ नागरिक कल्याण निधि में जमा किया जाएगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर जिसकी तैयारी डाक विभाग ने कर ली है। डाक विभाग के खीरी मंडल में ऐसे निष्क्रिय 17800 खाते है, जिनमें पिछले दस सालों से किसी प्रकार का लेन-देन नहीं हुआ। खाताधारकों ने इन खातों को चलाने में किसी प्रकार की दिलचस्पी तक नही दिखाई है। खाते खोलने के बाद इसमें पड़ी राशि पर अब तक किसी ने दावा नहीं किया है।

डाक विभाग ने विभागीय वेबसाइट पर ऐसे खातों का विवरण भी डाल दिया है। निष्क्रिय खाताधारकों को विभाग एक मौका दे रहा है। खाता धारक अपनी लंबित पड़ी राशि का भुगतान प्राप्त कर सकता है अन्यथा इस राशि को वरिष्ठ नागरिक कल्याण निधि में जमा किया जाएगा। अधीक्षक डाकघर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि इन खातों में लाखों की राशि जमा है। केंद्र सरकार ने वित्त विधेयक में संशोधन कर वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए वरिष्ठ नागरिक कल्याण कोष बनाया है। इस कोष में ऐसे खातों की राशि ट्रांसफर होगी जो डाकघर में पिछले 10 वर्ष या उससे अधिक साल पहले खोले गए थे। अब निष्क्रिय है, इनमें लेनदेन नहीं हो रहा है। खातों में बचत, आवर्ती जमा, मासिक आय, वरिष्ठ नागरिक बचत स्कीम, किसान विकास पत्र, राष्ट्रीय बचत पत्र, सुकन्या समृद्धि व सावधि जमा शामिल है। पोस्ट विभाग के अधिकारी इन खातों में कुल जमा राशि की जानकारी जुटा रहे हैं। डाक विभाग द्वारा इन खातों के लिए लोगों से 15 दिन में अपने दस्तावेज पेश करने को कहा है। निष्क्रिय खातों की जानकारी लोग अपने क्षेत्र के डाकघर में जाकर ले सकते है। खीरी जिले में 17800 मिले निष्क्रिय खाते।

chat bot
आपका साथी