श्री गायत्री महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

ग्राम पंचायत ओदारा में धार्मिक जागृति, आध्यात्मिक चेतना एवं विश्व शांति हेतु यज्ञ परिषद ओदारा के द्वारा 25वीं श्री गायत्री महायज्ञ एवं मानस वेदांत संत सम्मेलन का वार्षिक आयोजन तथा शिव जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 11:25 PM (IST)
श्री गायत्री महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ
श्री गायत्री महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

लखीमपुर : ग्राम पंचायत ओदारा में धार्मिक जागृति, आध्यात्मिक चेतना एवं विश्व शांति के लिए यज्ञ परिषद ओदारा के द्वारा 25वां श्री गायत्री महायज्ञ एवं मानस वेदांत संत सम्मेलन का वार्षिक आयोजन तथा शिव जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

श्री गायत्री महायज्ञ मानस वेदांत संत सम्मेलन का वार्षिक आयोजन एवं शिवजी की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 13 फरवरी से प्रारंभ होकर 19 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रथम दिन गायत्री शक्ति धाम ओदारा से कलश यात्रा प्रारंभ होकर पिराई नदी में आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से कलशों में पवित्र जल भरकर मंगल गीतों के साथ यज्ञ स्थल लाया गया। विनीत महाराज आध्यात्म उपदेशक कुशल मंच उदघोषक ने बताया कि नित्य प्रति प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक व सायं 1 बजे से 4 बजे तक हवन-पूजन व नित्य प्रति दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक, रात्रि समय 7 बजे से 12 बजे तक मानस प्रवक्ता महेंद्र कुमार मिश्र, रामजी तिवारी हरदोई, जुगलकिशोर त्रिपाठी हरदोई, आधुनिक अर्जुन, रीना मिश्रा अयोध्या, ईश्वरचंद तिवारी लखनऊ, संपति कुमार त्रिपाठी हरदोई, मोहिनी शुक्ला नैमिषधाम, अयोध्या प्रसाद मिश्र कत्थक सम्राट, प्रवीण दीक्षित, कृष्ण कुमार पान्डे, दीक्षा अवस्थी उन्नाव, म्यूजिक कलाकार दशरथ त्रिवेदी, प्रेम कुमार मिश्र, हरेराम गोस्वामी के मुखार¨वद से भागवत चर्चा सुनाई जाएगी। 17 फरवरी को शिव बारात आयोजित की जाएगी। यज्ञ के अध्यक्ष राम लोटन मिश्र, उपाध्यक्ष सुनील मिश्र, महामंत्री विनीत कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र, मंत्री विनोद कुमार मिश्र (पहलवान), ऑडीटर पूर्व अध्यापक रमेश मिश्र, उपकोषाध्यक्ष हरिओम मिश्र, रक्षामंत्री सोनू बंसी, आशीष कुमार मिश्र सहित क्षेत्र व ग्राम की माता, बहने धर्मानुरागी कलश यात्रा यात्रा में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी