Lakhimpur News: होली मिलन के बहाने गरमाई सियासत, कई सपाई बने भाजपाई

होली मिलन के बहाने सियासत का सिलसिला भी जारी है। शनिवार को श्रीनगर क्षेत्र में खीरी सांसद अजय कुमार मिश्रा टेनी ने होली मिलन समारोह में तमाम सपाई कार्यकर्ताओं को माला पहनकर भाजपाई बना दिया। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाते हुए सांसद ने वहां कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस मौके पर सदर विधायक योगेश वर्मा भी मौजूद रहे।

By Dharmesh Kumar Shukla Edited By: Aysha Sheikh Publish:Sun, 31 Mar 2024 02:15 PM (IST) Updated:Sun, 31 Mar 2024 02:15 PM (IST)
Lakhimpur News: होली मिलन के बहाने गरमाई सियासत, कई सपाई बने भाजपाई
Lakhimpur News: होली मिलन के बहाने गरमाई सियासत, कई सपाई बने भाजपाई

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। होली मिलन के बहाने सियासत का सिलसिला भी जारी है। शनिवार को श्रीनगर क्षेत्र में खीरी सांसद अजय कुमार मिश्रा टेनी ने होली मिलन समारोह में तमाम सपाई कार्यकर्ताओं को माला पहनकर भाजपाई बना दिया। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाते हुए सांसद ने वहां कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस मौके पर सदर विधायक योगेश वर्मा भी मौजूद रहे।

श्रीनगर के ग्राम बम्हनपुर कोरारा में होली मिलन कार्यक्रम हुआ। समाजवादी पार्टी के विजय वर्मा, राम मनोहर वर्मा प्रधान तुसौरा, दाताराम ग्राम कुनौढ़िया, त्रिमूर्ति ग्राम अगौना, अवधेश, संतोष वर्मा, ग्राम महमदपुर के नन्दराम वर्मा पूर्व प्रधान, राजेश कुमार, विशोक कुमार, अनिल कुमार, सरोज कुमार, सुनील कुमार, बनवारी, मोहन लाल, ग्राम खानपुर (कंचनपुर) के उमाशंकर वर्मा, मुन्ना लाल वर्मा, मनोज कुमार राज, उत्तम राज, त्रिभवन राज, विनोद राज, कमलेश कुमार बूथ अध्यक्ष, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, अवधेश कुमार, अमन कुमार, सेन्टी, रामप्रसाद, वीरेन्द्र पाल सिंह वर्मा पूर्व प्रधान सरांय, अन्नू लाल वर्मा अलीगंज, विनोद गुप्ता, राजेश कुमार भारती, ग्राम मोहदियापुर के प्रेम प्रकाश दीक्षित, पिंटू दीक्षित, रूपराम वर्मा प्रधान राजेपुर आदि कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी