बार संघ के पूर्व महामंत्री की मैसेंजर आइडी हैक कर जालसाजी

जागरण संवाददाता लखीमपुर जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री अवधेश कुमार सिंह की मैसेंजर आइडी हैक कर जालसाजी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने इसकी जानकारी होने पर पुलिस को मामले की तहरीर दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Mar 2020 10:21 PM (IST) Updated:Wed, 04 Mar 2020 10:21 PM (IST)
बार संघ के पूर्व महामंत्री की मैसेंजर आइडी हैक कर जालसाजी
बार संघ के पूर्व महामंत्री की मैसेंजर आइडी हैक कर जालसाजी

लखीमपुर : जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री अवधेश कुमार सिंह की मैसेंजर आइडी हैक कर जालसाजी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने इसकी जानकारी होने पर पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने एफआइआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

शहर के मुहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी अवधेश कुमार सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी मैसेंजर आइडी हैक कर ली गई है और सचिन कुमार नाम का कोई व्यक्ति उनकी आइडी से अन्य लोगों को लगातार मैसेज करके पैसे की मांग कर रहा है। साथ में अपने खाते का नंबर व आइएफएससी कोड दे रहा है। उक्त सचिन कुमार अवधेश कुमार सिंह के मित्रों के पास मैसेज भेजकर पैसा अपने खाते में डालने को कह रहा है। वह पंकज सिंह चौहान, चंद्रशेखर, नीरज वर्मा व अन्य तमाम लोगों को मैसेज करके धन उगाही कर धोखाधड़ी कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सचिन कुमार के नाम एफआइआर दर्ज कर ली है। इससे कुछ दिन पहले पलिया में भी ऐसे ही दो लोंगों की फेसबुक आइडी हैक करके जालसाजी किए जाने का मामला सामने आ चुका है। शहर कोतवाल अजय प्रकाश मिश्रा का कहना है कि एफआइआर दर्जकर ली गई है। तफ्तीश की जा रही है, जल्द ही आारोपित का पता लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी