'साहब मदद दिलवाए दो, मोहाना मय सब कुछ बही गवा'

साहब मदद दिलवाए दो मोहाना मय सब कुछ बही गवा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 10:37 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 10:37 PM (IST)
'साहब मदद दिलवाए दो, मोहाना मय सब कुछ बही गवा'
'साहब मदद दिलवाए दो, मोहाना मय सब कुछ बही गवा'

लखीमपुर : साहब मदद दिलवाए दो, मोहाना मय सब कुछ बही गवा। यह करुण पुकार ग्राम रननगर पुरविया बस्ती में विधवा रामकली, लक्ष्मीना, नौलखिया सहित आधा दर्जन से अधिक कटान पीड़ित परिवारों की है। जिन्हें प्रशासन मदद के नाम पर सिर्फ तिरपाल देकर जिम्मेदारी पूरी कर चुका है।

रननगर पुरविया बस्ती में विधवा लक्ष्मीना, विधवा नौलखिया, विधवा रामकली, राकेश, श्रीराम, पूरन सिंह, राजेश, राजेंद्र आदि के घर मोहाना नदी में समा चुके हैं। इन परिवारों के आगे रोजी रोटी के साथ रहने का संकट भी उत्पन्न हो गया है। पीड़ित परिवारों ने मोहाना नदी के समीप प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।

लक्ष्मीना, नौलखिया, रामकली तो प्रशासन से मदद न मिलने के बाद रो-रोकर अपनी व्यथा सुनाने लगीं और बताया कि हमार सब कुछ तो मोहाना नदी में बही गवा है, लेकिन प्रशासन पल्ली (तिरपाल ) देकर दोबारा झांकने तक नाए आवा है। यह सभी पीड़ित परिवार या तो दूसरे के घरों में शरण लिए हुए हैं या फिर सड़क किनारे तिरपाल का टेंट बनाकर रहने को विवश हैं। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से राशन सामग्री भी उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। मैं वर्जन देने के लिए अधिकृत नहीं हूं इसके लिए डीएम व एसपी अधिकृत हैं। आप वर्जन उनसे लीजिए या फिर मुझे वर्जन देने के लिए अधिकृत करा दें।

ओम प्रकाश गुप्ता,

एसडीएम, निघासन बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री

बाढ़ प्रभावित ग्राम चकदहा, मिलिक में 600 पीड़ित परिवारों को बाढ़ राहत केंद्र हसनपुर कटौली में तहसीलदार ने राहत सामग्री बांटी। शुक्रवार को तहसीलदार धौरहरा संतोष शुक्ला व धौरहरा विधायक प्रतिनिधि राजीव अवस्थी ने केंद्र पर वितरण किया। तहसीलदार ने ग्रामीणों से नदी में न जाने व पानी उबालकर पीने की सलाह दी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक रामचंद्र, लेखपाल शशांक शुक्ल, ग्राम प्रधान दिनेश दीक्षित, राजू शुक्ल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी