बगहा गांव के छह मकान घाघरा में समाए

संवादसूत्र ढखेरवा (लखीमपुर) धौरहरा तहसील क्षेत्र के गांव बगहा में घाघरा नदी के कटान से पिछले 24 घंटे में खर-फूस से बने आधा दर्जन और कच्चे मकान नदी में समा चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 09:57 PM (IST)
बगहा गांव के छह मकान घाघरा में समाए
बगहा गांव के छह मकान घाघरा में समाए

लखीमपुर : धौरहरा तहसील क्षेत्र के गांव बगहा में घाघरा नदी के कटान से पिछले 24 घंटे में खर-फूस से बने छह और कच्चे मकान नदी में समा चुके हैं। यहां पिछले एक पखवाड़े में दर्जनभर कच्चे व पक्के मकान घाघरा नदी में समा चुके हैं। काफी तेजी के साथ चल रहे कटान से ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है। अधिकांश ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है।

घाघरा नदी ने पिछले 24 घंटे में जबरदस्त कटान कर बगहा गांव के आधा दर्जन कच्चे मकानों को निगलने के साथ ही काफी तेजी के साथ कटान करते हुए आबादी की ओर बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में ग्रामीण अमीन, छोटकन्ने, सद्दीक, मंगरें, उस्मान आदि ग्रामीणों के कच्चे मकान देखते ही देखते नदी में समा गए। यहां एक सप्ताह पूर्व भी सलीम, पतारी, लाले, काले, बदलू, मुन्ना, नफीस तथा नूरे आदि ग्रामीणों के कच्चे व पक्के मकान घाघरा में समा चुके थे। निरंतर जारी कटान से जहां खेतों में लगी लहलहाती फसलें नदी में समा रही है।

chat bot
आपका साथी