डीएम-एसपी ने किया पहले अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का शुभारंभ

लखीमपुर : नगर पालिका परिषद मोहम्मदी द्वारा शासन के दिशा-निर्देश के बाद जनपद में पहला अस्थाई

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 11:15 PM (IST)
डीएम-एसपी ने किया पहले अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का शुभारंभ
डीएम-एसपी ने किया पहले अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का शुभारंभ

लखीमपुर : नगर पालिका परिषद मोहम्मदी द्वारा शासन के दिशा-निर्देश के बाद जनपद में पहला अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण किया गया। शुक्रवार को डीएम शैलेंद्र कुमार ¨सह, एसपी पूनम व नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अस्थाई आश्रय स्थल का शुभारंभ किया। वहां पर मौजूद गायों को अपना स्नेह भी प्रदर्शित किया। डीएम ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है। स्थाई रूप से गोवंश आश्रय स्थल का शीध्र निर्माण शुरू हो जाएगा। जिसके लिए नगर पालिका को जमीन उपलब्ध कराई गई है। मोहम्मदी को थ्री स्टार मिलने पर नगर पालिका के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएम बीडी वर्मा, सीओ निष्ठा उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी डीके राय, अवर अभियंता सतीश कुमार मौर्य, पूर्व लिपिक शिवनंदन रस्तोगी, उदित सैनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी