एक और पॉजिटिव, सिगनिया नया कंटेनमेंट जोन घोषित

संवादसूत्र लखीमपुर डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने तहसील ब्लाक एवं थाना लखीमपुर के ग्राम सिगनिया को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। जनपद में कुल 15 कन्टेनमेंट जोन हो गये हैं। डीएम ने शहरी क्षेत्र में कन्टेनमेन्ट जोन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जहां शहरी क्षेत्र में सिगल केस है वहां पर 250 मीटर के रेडियस में अथवा पूरा मोहल्ला जो भी कम हो और एक से ज्यादा होने पर कलस्टर की स्थिति में 500 मीटर के रेडियस में कन्टेनमेन्ट जोन होगा तथा उसके उपरांत 250 मीटर में बफर जोन होगा। ग्रामीण क्षेत्र में कन्टेनमेन्ट जोन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया जहां सिगल केस है वहां पर राजस्व ग्राम का सम्बन्धित मजरा यदि गांव में एक से अधिक केस (कलस्टर) है तो ऐसी स्थिति में सम्पूर्ण राजस्व ग्राम कन्टेनमेन्ट जोन होगा। इस गांव के इर्द-गिर्द पड़ने वाले दूसरे राजस्व ग्रामों के मजरे बफर जाने में आएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 10:33 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 10:33 PM (IST)
एक और पॉजिटिव, सिगनिया नया कंटेनमेंट जोन घोषित
एक और पॉजिटिव, सिगनिया नया कंटेनमेंट जोन घोषित

लखीमपुर : जिले में कोरोना पॉजिटिव का एक नया केस रविवार देर रात सामने आया। यह व्यक्ति ग्राम सिगनिया, लखीमपुर का निवासी है। लॉकडाउन से पूर्व उक्त पॉजिटिव व्यक्ति दिल्ली घूमने गया था और वही फंस गया। अभी हाल ही में वह अपने गांव पहुंचा था और वर्तमान में होम क्वारंटीन में है।

इस प्रकार अब तक कुल 68 पॉजिटिव केस मिले। जिनमें इलाज के बाद 42 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए और वर्तमान में जनपद में कुल 26 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं।

लखीमपुर के ग्राम सिगनिया को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। अब जिले में कुल 15 कन्टेनमेंट जोन हो गए हैं। डीएम ने शहरी क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जहां शहरी क्षेत्र में सिगल केस है, वहां पर 250 मीटर के रेडियस में अथवा पूरा मुहल्ला, जो भी कम हो और एक से ज्यादा होने पर, कलस्टर की स्थिति में, 500 मीटर के रेडियस में कंटेनमेंट जोन होगा तथा उसके उपरांत 250 मीटर में बफर जोन होगा। उन्होंने बताया गांव में जहां सिगल केस है, वहां पर राजस्व ग्राम का मजरा, यदि गांव में एक से अधिक केस (कलस्टर) है तो ऐसी स्थिति में सम्पूर्ण राजस्व ग्राम कंटेनमेंट जोन होगा। इस गांव के इर्द-गिर्द पड़ने वाले दूसरे राजस्व ग्रामों के मजरे बफर जोन में आएंगे।

chat bot
आपका साथी