कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती

लखीमपुर : कांग्रेस कमेटी ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाया। चित्र पर पु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:27 PM (IST)
कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती
कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती

लखीमपुर : कांग्रेस कमेटी ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाया। चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री इकबाल अहमद खान ने कहा कि आज की सरकार सर्जिकल स्ट्राइक की बात करती है, लेकिन इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को अलग कर बांग्लादेश को बना दिया था। इससे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक और क्या हो सकती है। इंदिरा गांधी ने 1974 में पोखरण में आणविक विस्फोट कराकर दुनिया को बता दिया कि भारत के पास भी एटमी शक्ति है। कांग्रेस की महिला अध्यक्ष कोमल ¨सह ने कहा कि महिलाओं को निडर राजनीति करने की शक्ति इंदिरा गांधी ने दी। कार्यक्रम को सरोजनी अवस्थी, रवि गोस्वामी, पंकज दीक्षित, दीपक अवस्थी ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी