मौनी अमावस्या के दिन भक्तों ने स्नान कर कमाया पुण्य

ढि़या घाट में उत्तरवाहिनी आदि गंगा गोमती में माघ मास में मौनी अमावस्या के दिन स्नान कर भक्तों ने पुण्य लाभ कमाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 10:39 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:08 AM (IST)
मौनी अमावस्या के दिन भक्तों ने स्नान कर कमाया पुण्य
मौनी अमावस्या के दिन भक्तों ने स्नान कर कमाया पुण्य

लखीमपुर: क्षेत्र के तीर्थ स्थल मढि़या घाट में उत्तरवाहिनी आदि गंगा गोमती में माघ मास में मौनी अमावस्या के दिन स्नान कर भक्तों ने पुण्य लाभ कमाया। इसके बाद उन्होंने पौराणिक शिव मंदिर में पूजा अर्चन कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। अमावस्या के पर्व पर उमड़े भक्तों के सैलाब को संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। थाना प्रभारी चंद्रकांत सिंह की अगुवाई में पुलिस ने दर्शकों को कतारवद्ध किया जिसके बाद भक्तों ने बारी बारी भगवान को जलाभिषेक किया।

नकहा संवादसूत्र के अनुसार क्षेत्र के जगसर मंदिर पर मौनी अमावस्या के चलते मेला लगा जहां पर लोगों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। वहीं तीर्थ स्थल पर लोगों ने स्नान कर पूजा अर्चना करके दान पुन्य किया।

गौरीफंटा: मौनी अमावस्या को लेकर गौरीफंटा बार्डर से धनगढ़ी नेपाल बाबा की जय जय कार करते हुए भारतीय नागरिकों का गुरुवार शाम से ही जाना शुरू हो गया और शुक्रवार को नेपाल से भारत के लिए आना जाना जारी रहा।

chat bot
आपका साथी