जन्माष्टमी तक चलेगा वेद प्रचार सप्ताह

लखीमपुर आर्य समाज के तत्वावधान में जन्माष्टमी तक वेद प्रचार सप्ताह का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इसके तहत आर्य समाज मंदिर खुटार रोड में प्रात काल व सायंकाल पारिवारिक यज्ञ सत्संग का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 11:18 PM (IST) Updated:Tue, 20 Aug 2019 11:18 PM (IST)
जन्माष्टमी तक चलेगा वेद प्रचार सप्ताह
जन्माष्टमी तक चलेगा वेद प्रचार सप्ताह

लखीमपुर : आर्य समाज के तत्वावधान में जन्माष्टमी तक वेद प्रचार सप्ताह का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इसके तहत आर्य समाज मंदिर खुटार रोड में प्रात: काल व सायंकाल पारिवारिक यज्ञ सत्संग का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है। सोमवार की सायंकालीन बेला में यज्ञ सत्संग का आयोजन श्रवण माहेश्वरी के निवास पर आयोजित हुआ। इसके यजमान पवन क्षमा माहेश्वरी सपत्नीक रहे। कार्यक्रम में पुरोहित अवधेश मिश्र एवं सुरेश मिश्र ने वेद प्रचार सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिदू धर्म का सबसे पुरातन ग्रंथ वेद ही है और साथ ही यज्ञ की परिवार और समाज के लिए उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए यज्ञ के महत्व का वर्णन किया। अंत में यज्ञ प्रार्थना, भजन, शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पतिराखनलाल वर्मा, नवीन भसीन, गोपाल शुक्ल, बालकृष्ण गुप्ता, ओमप्रकाश वैश्य, मुन्नालाल स्वर्णकार, विजय राठी, रिशु माहेश्वरी, सुशील गुप्ता, अनुराग गुप्ता, पुष्पा, सुलोचना, प्रतिष्ठा, शोभिता, कनक राठी सहित गणमान्य लोगों ने आहुति देते हुए सहभागिता की।

chat bot
आपका साथी