कार्यकर्ता के बलबूते ही पार्टी का अस्तित्व : रेखा

लखीमपुर: धौरहरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 11:04 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 11:04 PM (IST)
कार्यकर्ता के बलबूते ही पार्टी का अस्तित्व : रेखा
कार्यकर्ता के बलबूते ही पार्टी का अस्तित्व : रेखा

लखीमपुर: धौरहरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाली पार्टी है और उनके बलबूते ही पूरे देश पर राज कर रही है। सांसद ने कहा कि जब तक पार्टी का आम कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं होगा तब तक पार्टी खड़ी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ता के सम्मान के लिए कुछ भी करती है। सांसद मंगलवार को पार्टी के बूथ समिति अभिनंदन समारोह में धौरहरा के लखहा गांव में उनको संबोधित कर रहीं थीं। सांसद ने कहा कि देश व प्रदेश में एक साफ-सुथरी सरकार भारतीय जनता पार्टी ने दिया। मोदी-योगी जनता की हर एक मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। केंद्र व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी विभिन्न योजनाएं चला करके पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं।

सांसद ने मंगलवार को धौरहरा विधानसभा के ग्राम रायपुर, दुलही, लखहा, जमौरा, जठपुरवा, कुसहा आदि बूथ पर पहुंच कर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ रामकिशोर मिश्र, रमेश ¨सह, केके मिश्र, नरेन्द्र वर्मा, सरयू प्रकाश पांडे, बलराम जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी