लखीमपुर और निघासन में जन्मी सात कन्याओं का मना जन्मोत्सव

चार्य संजय मिश्रा, विकास सहाय, कवियत्री पूनम व शिवा अवस्थी जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने केवलपुरवा के ठाकुर प्रसाद बाल विद्या मंदिर से रैली आरंभ कर जवाहर उच्चत्तम माध्यमिक विद्यालय केवलपुरवा व वैद मिश्री लाल मौर्य बाल विद्या मंदिर अशोगापुर व नकहा क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर ब्लाक परिसर नकहा तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हुए रैली निकाली। कवियों ने अपने काव्य पाठ के बेटी बचाओ और बेटी पढाओ पर बल दिया। जिसके संयोजक दुर्गा प्रसाद नाग, संदीप मौर्य, संयोजक आईटी सोशल मीडिया कन्हैया मौर्य, महामंत्री राम विनोद मौर्य, उपाध्यक्ष विराक जेठवंत, अध्यक्ष ग्राम प्रधान नकहा श्याम किशोर वर्मा, विमलेश वर्मा प्रधान समिति व मंदीप मौर्य उपस्थित रहे। सभा के मुख्य अतिथि हरिप्रसाद श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य श्री जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केवल पुरवा व विश्व ¨हदू परिषद के पदाधिकारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jan 2019 10:30 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jan 2019 10:30 PM (IST)
लखीमपुर और निघासन में जन्मी सात कन्याओं का मना जन्मोत्सव
लखीमपुर और निघासन में जन्मी सात कन्याओं का मना जन्मोत्सव

लखीमपुर: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला महिला चिकित्सालय पर निघासन, फूलबेहड़ व रमियाबेहड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिला महिला अस्पताल में जन्मी छह, निघासन में एक कन्या का जन्मोत्सव मना। शेष रमियाबेहड़, फूलबेहड़ में किसी कन्या का जन्म नहीं हुआ। कन्याओं के जन्मोत्सव समारोह पर चिकित्सक एवं जिला बाल संरक्षण इकाई की विधि सह परिवीक्षा अधिकारी नीतू निषाद, संरक्षण अधिकारी गंगासागर यादव, कर्मचारी पारुल ¨सह, रामकुमार वर्मा, संजीव कुमार, विमल पांडेय, नैमिष अवस्थी, कुमारी विजेता गुप्ता सुगमकर्ता 181 महिला हेल्पलाइन भी मौजूद रहे। आज जन्म लेने वाली बेटियों को प्रोबेशन विभाग द्वारा वस्त्र और कंबल भेंट किए गए। साथ ही बेटी के माता-पिता को जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम ने मिठाई खिलाई व बधाई देने के साथ-साथ प्रमाण पत्र भी दिया।

नकहा संवादसूत्र के अनुसार क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं उत्तर प्रदेश दिवस के शुभ अवसर पर रैली निकालकर पांच महान विभूतियों को सम्मानित किया। जिसमें आशु कवि नीरज अवस्थी, आचार्य संजय मिश्रा, विकास सहाय, कवियत्री पूनम व शिवा अवस्थी जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने केवलपुरवा के ठाकुर प्रसाद बाल विद्या मंदिर से रैली आरंभ कर जवाहर उच्चतम माध्यमिक विद्यालय केवलपुरवा व वैद मिश्री लाल मौर्य बाल विद्या मंदिर अशोगापुर व नकहा क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर ब्लाक परिसर नकहा तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हुए रैली निकाली। कवियों ने अपने काव्य पाठ के बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ पर बल दिया। जिसके संयोजक दुर्गा प्रसाद नाग, संदीप मौर्य, संयोजक आईटी सोशल मीडिया कन्हैया मौर्य, महामंत्री राम विनोद मौर्य, उपाध्यक्ष विराक जेठवंत, अध्यक्ष ग्राम प्रधान नकहा श्याम किशोर वर्मा, विमलेश वर्मा प्रधान समिति व मंदीप मौर्य उपस्थित रहे। सभा के मुख्य अतिथि हरिप्रसाद श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य श्री जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केवल पुरवा व विश्व ¨हदू परिषद के पदाधिकारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी