जन्माष्टमी के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

लखीमपुर : जन्माष्टमी के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व शिक्षण संस्

By Edited By: Publish:Sun, 28 Aug 2016 09:11 PM (IST) Updated:Sun, 28 Aug 2016 09:11 PM (IST)
जन्माष्टमी के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

लखीमपुर : जन्माष्टमी के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व शिक्षण संस्थाओं ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस क्रम में इनरव्हील क्लब ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मनोरंजन कार्यक्रम किए। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण व राधिका के स्वरूप में छोटे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। सभा का कुशल संचालन रोटरी अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मास्टर कुशाग्र द्वारा प्यानो पर एक गीत प्रस्तुत किया गया। कृष्ण के बालरूप को दर्शाने के लिए प्रीति ¨सह ने यशोदा का नंदलाला ब्रज का उजाला, नटखट गोपाल के विभिन्न लीलाओं को दर्शाने के लिए रो. कंचन ¨सह ने बड़ा नटखट है मेरा नंदलाल इत्यादि गीत प्रस्तुत किए।

शहर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय विवेक ज्ञान स्थली एकेडमी श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव के अवसर पर प्रतियोगिता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस श्रंखला की तीसरी कड़ी में कर्म की महत्ता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में राहुल प्रसून, अमन, समर, शिवांशु प्रीतम एवं अनुष्का ने प्रतिभाग लिया। जबकि जूनियर वर्ग में श्रेया, हिमांशु, रामजी, जागृति, श्रेया, दीपिका, शिवम ¨सह एवं ¨प्रस में प्रतिभाग किया।

chat bot
आपका साथी