राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 हजार से अधिक वादों का निस्तारण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Dec 2020 10:16 PM (IST) Updated:Sat, 12 Dec 2020 10:16 PM (IST)
राष्ट्रीय लोक अदालत में  12 हजार से अधिक वादों का निस्तारण
राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 हजार से अधिक वादों का निस्तारण

लखीमपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज मुकेश मिस्त्र ने दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद जिला जज ने प्राधिकरण के सचिव सिविल जज संदीप चौधरी व नोडल अधिकारी एडीजे परशुराम के साथ बैंक के स्टालों का जायजा लिया और मुकदमों के निस्तारण की जानकारी ली। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायिक व राजस्व अधिकारियों व बैंक अधिकारियों ने 12 हजार से भी अधिक वादों का निस्तारण किया।

इसमें जिला जज मुकेश मिस्त्र ने आठ वाद, मोटर दुर्घटना ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी नरेंद्र कुमार झा ने 51 वाद, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना ने पारिवारिक मामलों से 46 वादों का निस्तारण किया। द्वतीय एडीजे पीके सिंह ने 18 वाद, तृतीय एडीजे राजेश कुमार ने दो वाद, चतुर्थ विशेष एडीजे निर्मल चंद्र सेमवाल ने 123 वाद, प्रथम अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पवन शुक्ल ने पारिवारिक मामलों के 20 वाद, द्वतीय अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार परवेज अख्तर ने पारिवारिक मामलों के 30 वाद, तृतीय अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार स्नेहा नेगी ने 19 वाद, पंचम एडीजे परशुराम ने एक, षष्टम एडीजे सुनील प्रसाद ने एक, एडीजे 11 रामलाल ने दो, एडीजे 12 हरि प्रसाद ने एक, एडीजे 13 राजेश मिश्रा ने छह, एडीजे एफटीसी विकास श्रीवास्तव ने चार वादों का निस्तारण किया। सीजेएम सीमा सिंह ने 1500 से भी अधिक वाद निस्तारित किए। सिविल जज सीनियर डिवीजन संदीप चौधरी ने 38 वाद, सिविल जज जूनियर डिवीजन अमृषा श्रीवास्तव ने 16 वाद, जेएम अंकिता सिंह ने 303 वाद निस्तारित किए। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मोहम्मदी उरूज फात्मा ने 124 , अपर सिविल जज अनुज सिंह ने 99 व एसीजेएम मोहम्मदी मुकेश यादव ने 218 वाद निस्तारित किए। इसके अलावा विभिन्न बैंकों ने स्टाल लगाकर 145 वादों का निस्तारण कर एक करोड़, आठ लाख 12 हजार 364 रुपयों की वसूली की। विभिन्न राजस्व अधिकारियों ने 10110 वादों का निस्तारण किया । इस मौके इंडियन बैंक के डिप्टी जोनल मैनेजर मोहर सिंह मीना, चीफ मैनेजर संजीव कुमार, सीनियर मैनेजर सुधीर कुमार समेत सभी न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी