मस्जिद निर्माण को लेकर कुबेरस्थान में तनाव, तीन हिरासत में

थाना क्षेत्र के गांव पिपराजटामपुर के माफी टोला में मस्जिद निर्माण कराए जाने की खबर पर सोमवार को तनाव की स्थिति कायम हो गई। हिदू वर्ग के लोग इकट्ठा हो गए और निर्माण का विरोध करने लगे। कुछ ही देर में यह बात पूरे गांव में फैल गई। चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ अरविद कुमार ने तत्काल निर्माण कार्य बंद करा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Dec 2019 12:06 AM (IST) Updated:Tue, 17 Dec 2019 06:09 AM (IST)
मस्जिद निर्माण को लेकर कुबेरस्थान में तनाव, तीन हिरासत में
मस्जिद निर्माण को लेकर कुबेरस्थान में तनाव, तीन हिरासत में

कुशीनगर: थाना क्षेत्र के गांव पिपराजटामपुर के माफी टोला में मस्जिद निर्माण कराए जाने की खबर पर सोमवार को तनाव की स्थिति कायम हो गई। हिदू वर्ग के लोग इकट्ठा हो गए और निर्माण का विरोध करने लगे। कुछ ही देर में यह बात पूरे गांव में फैल गई। चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ अरविद कुमार ने तत्काल निर्माण कार्य बंद करा दिया। तहसीलदार ने भी गांव पहुंच मामले की जानकारी ली। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले चालान कर दिया।

उक्त टोले पर खाली पड़ी सार्वजनिक भूमि पर मुस्लिम बिरादरी के लोग मस्जिद निर्माण करा रहे थे। दोपहर में इसकी जानकारी जब हिदू वर्ग के कुछ लोगों को हुई तो वे मौके पर पहुंच निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को दी।

मस्जिद निर्माण की खबर मिलते ही एसओ अरविद कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य बंद करा दिया। मौके पर मिले तीन लोगों से पूछताछ की गई। तीनविवादों ने बताया कि आस-पास कोई मस्जिद न होने से वह मस्जिद का निर्माण करा रहे।

निर्माण कार्य की प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। इसी बीच तहसीलदार पडरौना सत्यप्रकाश सिंह भी राजस्वकर्मियों के साथ पहुंचे। जिस जगह पर निर्माण कार्य चल रहा था वह राजस्व अभिलेखों में अराजी संख्या 865/0-1900 डीह की भूमि के नाम दर्ज है। तहसीलदार ने सार्वजनिक भूमि पर निर्माण कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।

एसओ ने कहा कि निर्माण कराने वाले शहाबुद्दीन, साबिर व अजहर को हिरासत में ले धारा 151 में चालान कर दिया गया। गांव में सामान्य स्थिति है।

chat bot
आपका साथी