गोलू ने अयोध्या के रोहित को दिखाया आसमान

नगर के गोस्वामी तुलसीदास इंटर कालेज परिसर में रविवार को राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय पहलवानों के साथ-साथ अयोध्या, हरियाणा, मेरठ, देवरिया, महराजगंज, गोरखपुर के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Nov 2018 11:36 PM (IST) Updated:Sun, 25 Nov 2018 11:36 PM (IST)
गोलू ने अयोध्या के रोहित को दिखाया आसमान
गोलू ने अयोध्या के रोहित को दिखाया आसमान

कुशीनगर: नगर के गोस्वामी तुलसीदास इंटर कालेज परिसर में रविवार को राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय पहलवानों के साथ-साथ अयोध्या, हरियाणा, मेरठ, देवरिया, महराजगंज, गोरखपुर के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। सांसद राजेश कुमार पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय ने गोरखपुर के गोलू तिवारी पहलवान व अयोध्या के नन्दनी नगर के रोहित का हाथ मिलवा कर कुश्ती का शुभारंभ कराया। इसमें रोहित को गोलू ने आसमान दिखाया। अन्य कुश्तियों में मेरठ की पूनम व पडरौना नगर के मनीष तुरहा के बीच में पूनम ने मनीष को चित कर दिया। इसके अलावा देवरिया के मुमताज, हरियाणा के अशोक, मंसाछापर के जीतेंद्र व हरियाण के अमित समेत कुल 25 जोड़ मुकाबला हुआ,जो बराबरी पर छूटा। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता संगम मिश्रा, पूर्व प्रमुख आद्या शुक्ल, सपा नेता भानु प्रकाश मिश्र, राजेंद्र उर्फ मुन्ना यादव, हरिशंकर राजभर ने संबोधित किया। विद्यालय के प्रबंधक पवन उपाध्याय ने कहा कि इससे प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। कार्यक्रम के संयोजक शिवम उपाध्याय व संजयन उपाध्याय ने सभी अतिथि के प्रति आभार जताया। इस दौरान प्रधानाचार्य चंद्रशेखर तिवारी, ज्ञान पाठक, बृजेश शुक्ल, पंडित दयाशंकर उपाध्याय के अलावा निर्णायक मंडल में र¨वद्र ¨सह पटेल, जंग बहादुर पटेल, महेंद्र जायसवाल, गुड्डू यादव आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी