ऑनलाइन होगी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका

पंचायतीराज विभाग अपने कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका आन लाइन करेगा। पत्र भेजकर कर्मचारियों से 79 बिदुओं पर जानकारी मांगी है ताकि वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके। इसके लिए 31 जनवरी तक की समय सीमा तय की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jan 2020 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 06:09 AM (IST)
ऑनलाइन होगी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका
ऑनलाइन होगी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका

कुशीनगर : पंचायतीराज विभाग अपने कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका आन लाइन करेगा। पत्र भेजकर कर्मचारियों से 79 बिदुओं पर जानकारी मांगी है, ताकि वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके। इसके लिए 31 जनवरी तक की समय सीमा तय की गई है।

मानव संपदा, मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली के तहत किसी भी कर्मचारी का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने के पहले विभाग को नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर समेत अन्य सभी जानकारी चाहिए। इस जानकारी को विभाग जुटा रहा है।

अपने बारे में ले सकेंगे जानकारी -सेवा पुस्तिका ऑनलाइन होने पर कर्मचारी स्वयं से जुड़ी कोई भी जानकारी वेबसाइट पर कभी भी ले सकेंगे। मसलन वेतन वृद्धि, नौकरी के दौरान हुई कार्रवाई आदि।

सेवा पुस्तिका को लेकर लगाना पड़ता था चक्कर

सेवानिवृत्त होने या फिर नौकरी के दौरान ही जरूरत पड़ने पर सेवा पुस्तिका को लेकर कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अधिकारी से लेकर संबंधी लिपिक तक दौड़ लगानी पड़ती थी।

यह होंगे शामिल

-1633 सफाईकर्मी

-85 सचिव

-14 एडीओ पंचायत

-14 कार्यालय के कर्मचारी

---

शासन के निर्देश पर सर्विस बुक को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसके लिए सभी कर्मचारियों से संबंधित जानकारियां मांगी गई हैं, ताकि पोर्टल पर डाटा ऑनलाइन किया जा सके। इससे किसी भी कर्मचारी का पूरा ब्योरा एक क्लिक में उपलब्ध हो जाएगा।

आरके द्विवेदी, जिला पंचायतराज अधिकारी, कुशीनगर

chat bot
आपका साथी